Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A 24 year old Hyderabad man died after being accidentally shot in Hicksville, New York elder brother arrested

अमेरिका: न्यूयॉर्क में बड़े भाई की पिस्तौल से चली गोली, हैदराबाद के 24 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2026 02:23 PM IST
अमन मौर्या वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 19 Nov 2026 02:23 PM IST
सार

न्यूयॉर्क के हिक्सविले में 14 नवंबर को हैदराबाद के 24 वर्षीय मोहम्मद इब्राहिम अहमद की बड़े भाई की पिस्तौल से गलती से चली गोली से मौत हो गई। पुलिस ने बड़े भाई मोहम्मद बशीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A 24 year old Hyderabad man died after being accidentally shot in Hicksville, New York elder brother arrested
अमेरिका के न्यूयॉर्क में चली गोली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

न्यूयॉर्क में हैदराबाद के एक 24 वर्षीय युवक की उसके बड़े भाई की बंदूक से गलती से गोली चलने के कारण मौत हो गई। घटना 14 नवंबर को हिक्सविले इलाके में हुई। नासाउ काउंटी पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी बड़े भाई पर गैर इरादतन हत्या और हथियार रखने से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर की रात 12 बजकर 1 मिनट पर हिक्सविले में 459 साउथ ब्रॉडवे के पास एक वाहन के अंदर गोली चलने की सूचना 911 पर मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वाहन के अंदर मोहम्मद इब्राहिम अहमद गोली लगने से घायल अवस्था में मिले। उनकी पीठ में गोली लगी थी। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जांच में बड़े भाई पर गोली चलाने का आरोप
पुलिस विभाग ने 17 नवंबर को जारी अपडेट में बताया कि जांच में पाया गया कि मोहम्मद इब्राहिम अहमद के बड़े भाई मोहम्मद बशीर अहमद (27) ने वाहन के अंदर गलती से अपनी पिस्तौल चला दी थी। हालांकि, पुलिस ने अब तक सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया है कि बंदूक कैसे चली या वह हथियार वाहन के अंदर कैसे आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, बशीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर गैर इरादतन हत्या और आपराधिक रूप से हथियार रखने का आरोप लगाया गया है। अदालत में पेशी के दौरान उसने खुद को निर्दोष बताया। इसके बाद उसे हिरासत में भेज दिया गया।

लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था इब्राहिम
परिवार के रिश्तेदारों ने इस मुश्किल समय में मदद और यात्रा का खर्च जुटाने के लिए एक फंड जुटाना शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक, छोटा भाई मोहम्मद इब्राहिम अहमद लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। फंडरेजर ने बताया कि उसके माता-पिता मोहम्मद जहांगीर साहेब और अर्जुमन नजीर बेटे के पास अमेरिका जाने की उम्मीद कर रहे थे।


एमबीटी प्रवक्ता ने जताया दुख
यह घटना को लेकर एमबीटी के प्रवक्ता अमजद उल्लाह खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में पोस्ट किया और गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'ऐसी दुखद परिस्थिति में एक युवा की जान जाना बेहद पीड़ादायक है। ये एक घातक हथियार होते हैं और उन्हें रखने तथा इस्तेमाल करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। कथित तौर पर गलती से चली गोली के भी ऐसे नतीजे हो सकते हैं, जिनकी भरपाई नहीं की जा सकती और जो एक पूरे परिवार को तबाह कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed