{"_id":"6b04fbd8c90ac30f380ca9af","slug":"pakistan-earthquake-magnitude-4-1-reported-by-national-seismology-center-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में भी लगे भूकंप के झटके: 4.1 रही तीव्रता; जमीन से 17 किलोमीटर नीचे था केंद्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में भी लगे भूकंप के झटके: 4.1 रही तीव्रता; जमीन से 17 किलोमीटर नीचे था केंद्र
Tue, 24 Nov 2026 08:22 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 24 Nov 2026 08:22 AM IST
सार
आज के दिन नेपाल, बांग्लादेश समेत दक्षिण एशियाई देशों के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पाकिस्तान भी अछूता नहीं रहा। पाकिस्तान में सुबह 7 बजकर 46 मिनट 31 सेकंड पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
पाकिस्तान में मंगलवार सुबह भूकंप आया। इसकी तीव्रता 4.1 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह 7 बजकर 46 मिनट 31 सेकंड पर आया। भूकंप का केंद्र 28.221 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 66.777 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई जमीन से 17 किलोमीटर नीचे थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। फिलहाल इस जानकारी में किसी तरह के जान-माल के नुकसान का जिक्र नहीं है।
इससे पहले रविवार (22 नवंबर) को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा के पास आया। इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया था कि भूकंप का केंद्र अक्षांश 32.794° उत्तर और देशांतर 69.745° पूर्व पर था। एनसीएस ने इस घटना को 'समीक्षा की गई' श्रेणी में रखा।
(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।)