Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kim Jong Un Receives Credentials from 10 Ambassadors After 30 Years, India's Sanjeev Jain Among Them

तीन दशक बाद किम जोंग उन ने खुद संभाली कमान: भारत समेत 10 देशों के राजदूतों से मिले, संजीव जैन भी रहे मौजूद

Tue, 24 Nov 2026 04:23 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 24 Nov 2026 04:23 AM IST
सार

किम जोंग उन ने रविवार सुबह प्योंगयांग में 10 देशों के नए राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए। इनमें भारत, रूस, ब्राजील, स्वीडन, वियतनाम, इंडोनेशिया, चेक गणराज्य, फिलीपींस, थाईलैंड और बांग्लादेश के प्रतिनिधि शामिल थे।

विज्ञापन
Kim Jong Un Receives Credentials from 10 Ambassadors After 30 Years, India's Sanjeev Jain Among Them
राजदूत संजीव जैन और किम जोंग - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रविवार को प्योंगयांग में एक खास कूटनीतिक समारोह में भारत समेत 10 देशों के नवनियुक्त राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। तीन दशक से अधिक समय बाद उत्तर कोरिया में इस तरह का आयोजन हुआ, जिसने देश के अंतरराष्ट्रीय राजनयिक संपर्कों को लेकर ध्यान खींचा है। समारोह में भारत के नवनियुक्त राजदूत संजीव जैन भी मौजूद रहे। उन्होंने किम जोंग उन को अपने राजदूत पद से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज सौंपे।

विज्ञापन


भारत, रूस और ब्राजील समेत 10 देशों के राजदूत शामिल
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, किम जोंग उन ने रविवार सुबह प्योंगयांग में 10 देशों के नए राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए। इनमें भारत, रूस, ब्राजील, स्वीडन, वियतनाम, इंडोनेशिया, चेक गणराज्य, फिलीपींस, थाईलैंड और बांग्लादेश के प्रतिनिधि शामिल थे। भारत की ओर से नवनियुक्त राजदूत संजीव जैन ने किम जोंग उन को अपने आधिकारिक दस्तावेज सौंपे। इस समारोह में उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन हुई भी शामिल हुईं। किम ने सभी राजदूतों के साथ अलग-अलग तस्वीरें भी खिंचवाईं।
विज्ञापन


तीन दशक बाद क्यों खास है यह आयोजन?
इस समारोह की अहमियत इसलिए भी है, क्योंकि तीन दशक से अधिक समय बाद उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता ने खुद विदेशी राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। इससे पहले यह जिम्मेदारी उत्तर कोरिया की सर्वोच्च जनसभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष के पास थी। मार्च 2026 में हुए संवैधानिक संशोधन के बाद विदेशी राजनयिकों के परिचय पत्र स्वीकार करने का अधिकार राज्य मामलों के आयोग के अध्यक्ष को दिया गया। इस पद पर किम जोंग उन हैं। नए संवैधानिक प्रावधान के बाद यह पहला मौका था, जब उन्होंने खुद यह औपचारिक प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य ताकत बढ़ाने की नीति का किम ने किया बचाव
समारोह के बाद अपने संबोधन में किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया की सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने की नीति का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनका देश क्षेत्रीय प्रभुत्व या विस्तार की नीति नहीं अपनाता। उनका उद्देश्य अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए पर्याप्त ताकत हासिल करना है। किम ने कहा कि उत्तर कोरिया ऐसे देशों के साथ मित्रता और सहयोग के संबंध मजबूत करने के लिए तैयार है, जो उसकी संप्रभुता का सम्मान करते हैं। उन्होंने राजदूतों से अपने-अपने देशों के नेताओं और नागरिकों तक शुभकामनाएं पहुंचाने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed