Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China sentences official to death for spying, leaking national secrets

चीन में अधिकारी को मौत की सजा: पहले दोस्ती, फिर धमकी; विदेशी खुफिया एजेंट ने जासूसी के लिए कैसे फंसाया?

Tue, 24 Nov 2026 08:12 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Nov 2026 08:12 AM IST
सार

विदेश में नौकरी के दौरान एक चीनी अधिकारी विदेशी खुफिया एजेंसी के संपर्क में आया। आरोप है कि उसने 35 गोपनीय जानकारियां देने के बदले 10 लाख युआन से ज्यादा रकम ली। दोस्ती, पैसों और धमकी के इस जाल में अधिकारी कैसे फंसा और जासूसी का यह मामला कैसे खुला, कब मौत की सजा सुनाई गई? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
China sentences official to death for spying, leaking national secrets
मृत्युदंड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

चीन में एक अधिकारी को किसी दूसरे देश के लिए जासूसी करने के मामले में मौत की सजा सुनाई गई है। उसने देश के गोपनीय दस्तावेज और जानकारी विदेशी खुफिया एजेंसी को दी थी। सरकारी संस्था से जुड़ी एक प्रकाशन कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


'गोल्ड वॉल प्रेस' नाम की इस कंपनी का संबंध चीन के राष्ट्रीय गोपनीयता संरक्षण प्रशासन से है। कंपनी ने बताया कि दोषी अधिकारी का उपनाम 'मा' था। वह विदेश में काम कर रहा था। इसी दौरान एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने उससे संपर्क किया। एजेंसी ने उसे अपने लिए काम करने के लिए तैयार किया।
विज्ञापन


चीन में ऐसे मामलों की जानकारी क्यों कम मिलती है?
चीन की अदालतें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की जानकारी आमतौर पर सार्वजनिक नहीं करतीं। लेकिन अब ऐसे मामले सामने आने लगे हैं। पिछले कुछ वर्षों से चीन का राज्य सुरक्षा मंत्रालय और गोल्ड वॉल प्रेस ऐसे मामलों की जानकारी ज्यादा देने लगे हैं। ये संस्थाएं गिरफ्तारी की जानकारी देती हैं। साथ ही, सोशल मीडिया, फिल्म और कॉमिक्स के जरिये भी लोगों को जासूसी के खतरे के बारे में चेतावनी देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने किस समझौते पर किए थे हस्ताक्षर?
बयान के मुताबिक, मा ने एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें गोपनीयता और वफादारी से जुड़ी शर्तें थीं। उसे हर महीने तय रकम दी जाती थी। कंपनी ने बताया कि मा ने कुल 35 जानकारियां दी थीं। इन जानकारियों को राष्ट्रीय गोपनीयता से जुड़ा माना गया था। इसके बदले उसे 10 लाख युआन से ज्यादा रकम मिली थी। यह करीब 1.5 लाख अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र: भारत ने की काला सागर में व्यापारिक जहाजों और नाविकों पर हमले रोकने की मांग, और क्या कहा?

विदेशी खुफिया एजेंट ने कैसे बढ़ाया संपर्क?
बयान में बताया गया कि 'कैलिन' नाम का एक खुफिया एजेंट अक्सर मा से मिलने की व्यवस्था करता था। वह उससे और करीब से जुड़ना चाहता था। इसके लिए उसने चीनी भाषा सीखने में रुचि होने की बात कही। बाद में कैलिन ने मा की मुलाकात अपने एक सहयोगी से कराई। उस सहयोगी ने मा को धमकी दी। उसने कहा कि अगर मा ने सहयोग करने से इनकार किया, तो वह उसकी पहले दी गई गोपनीय जानकारियों के बारे में चीनी अधिकारियों को बता देगा।

कब और कहां सुनाई गई मौत की सजा?
गोल्ड वॉल प्रेस ने यह नहीं बताया कि इस मामले में कौन-कौन से देश शामिल थे। यह भी नहीं बताया गया कि मा को कब और कहां मौत की सजा सुनाई गई। बयान में यह जानकारी भी नहीं दी गई कि उसे फांसी दी जा चुकी है या नहीं।

चीन में जासूसों की भर्ती पर अमेरिका भी सक्रिय
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका भी चीन में लोगों को अपने लिए भर्ती करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इन कोशिशों का प्रचार कर रही हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के यूट्यूब चैनल पर पांच वीडियो सबसे ज्यादा देखे गए हैं। ये सभी मंदारिन भाषा में हैं। इनमें लोगों को भर्ती करने के विज्ञापन हैं।


ये भी पढ़ें: आर्टेमिस पैट्रिक: सिर्फ काले-सफेद कपड़ों की शर्त पर ठुकराई नौकरी, अब पहली महिला सीईओ बन संभाल रहीं कमान

विदेशी एजेंसियां लोगों को कैसे फंसाती हैं?
गोल्ड वॉल प्रेस ने कहा, 'यह चौंकाने वाला मामला एक बार फिर खतरे की घंटी है'। कंपनी ने चेतावनी दी कि विदेशी खुफिया एजेंसियां चालाक होती हैं। वे लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए भावनात्मक रिश्तों, पैसों के लालच और धमकियों का इस्तेमाल करती हैं। खास तौर पर उन लोगों को निशाना बनाया जाता है, जो अहम पदों पर होते हैं।

बयान में अधिकारियों से सतर्क रहने की अपील भी की गई। उनसे कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति अपनी वफादारी मजबूत करने को कहा गया। साथ ही, सरकारी गोपनीय जानकारी की रक्षा करने और विदेशी एजेंसियों की भर्ती के प्रयासों से बचने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed