Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Envoy Vikram Doraiswami Meets China Securities Regulatory Commission Chief Wu Qing

कूटनीतिक हलचल: चीनी बाजार नियामक प्रमुख से मिले राजदूत दोराईस्वामी, निवेश और तकनीक पर हुई खास चर्चा

Wed, 25 Nov 2026 05:34 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, बीजिंग।
पीटीआई, बीजिंग। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 25 Nov 2026 05:34 PM IST
सार

चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने 23 नवंबर को चीनी बाजार नियामक (सीएसआरसी) के प्रमुख वू किंग से मुलाकात की। दोनों ने पूंजी बाजार के नियमों, नई तकनीक और घरेलू बचत को निवेश में बदलने पर चर्चा की। वहीं, शंघाई के भारतीय महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने व्यापारिक शहर यिवू में प्रवासी भारतीयों के लिए एक सेवा शिविर का उद्घाटन किया।
 

विज्ञापन
Indian Envoy Vikram Doraiswami Meets China Securities Regulatory Commission Chief Wu Qing
चीन-भारत संबंध - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने चीन के सिक्योरिटीज रेगुलेटरी कमीशन (सीएसआरसी) के प्रमुख वू किंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच पूंजी बाजार के नियमों और उभरती हुई नई तकनीकों को लेकर अहम बातचीत हुई। भारतीय दूतावास ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए इस मुलाकात की जानकारी दी। दूतावास ने बताया कि यह बैठक 23 नवंबर को हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन


घरेलू बचत के सही इस्तेमाल पर चर्चा
दूतावास के मुताबिक, दोनों पक्षों ने पूंजी बाजार से जुड़े नियमों और नई तकनीकों पर अपने विचार साझा किए। इसके अलावा, घरेलू बचत को समझदारी और सही तरीके से पूंजी निर्माण (निवेश) में लगाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंघाई के महावाणिज्य दूत ने किया यिवू का दौरा
दूसरी तरफ, शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने चीन के वैश्विक व्यापार केंद्र 'यिवू' का दौरा किया। इस शहर में बड़ी संख्या में भारतीय कारोबारी रहते हैं और व्यापार करते हैं। वाणिज्य दूतावास ने 'एक्स' पर जानकारी दी कि महावाणिज्य दूत ने यिवू में एक काउंसलर सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में रहने वाले भारतीय नागरिकों और प्रवासियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर काउंसलर सेवाओं के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed