Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh tightens border security ahead of Sheikh Hasina's planned return deploys 108 BGB platoons

बांग्लादेश: शेख हसीना की वापसी से पहले बिगड़े हालात? सात जिलों में कड़ी सुरक्षा, सेना की 108 प्लाटून तैनात

Wed, 25 Nov 2026 05:27 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, ढाका, बांग्लादेश
पीटीआई, ढाका, बांग्लादेश Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 25 Nov 2026 05:27 PM IST
सार

पूर्व पीएम शेख हसीना की दिसंबर में प्रस्तावित बांग्लादेश वापसी से पहले सरकार ने सात जिलों में बीजीबी की 108 प्लाटून तैनात की हैं। इनमें 56 प्लाटून उनके गृह जिले गोपालगंज में हैं। हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच सीमावर्ती जिलों में भी निगरानी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
Bangladesh tightens border security ahead of Sheikh Hasina's planned return deploys 108 BGB platoons
बांग्लादेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगले महीने प्रस्तावित वापसी से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए सरकार ने देश के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) की 108 प्लाटून तैनात की गई हैं। इनमें से 56 प्लाटून शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में तैनात की गई हैं। पूर्व पीएम की देश वापसी के एलान के बाद पिछले कई दिनों से देशभर में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। इनमें ट्रेन, बस और बैंकों को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि 79 वर्षीय शेख हसीना अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद सरकार गिरने पर ढाका छोड़कर भारत आ गई थीं। पुलिस ने हिंसा की कई घटनाओं के लिए अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। सुरक्षा बढ़ाने के पीछे आशंका है कि हसीना के समर्थक आने वाले दिनों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं को तेज कर सकते हैं। प्रतिबंधित अवामी लीग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये 29 और 30 नवंबर को लॉकडाउन कार्यक्रम का प्रचार कर रही है। इससे देश में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सात जिलों में 108 प्लाटून तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजीबी ने क्या कहा?
बीजीबी के मुताबिक, लगातार अशांति के मद्देनजर गोपालगंज में सबसे अधिक 56 प्लाटून तैनात की गई हैं। अवामी लीग का मजबूत गढ़ माने जाने वाले इस जिले में पिछले कुछ दिनों से हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं। पिछले सप्ताह भी जिले में करीब 2,000 पुलिसकर्मियों, बीजीबी की 10 प्लाटून और स्पेशल रिस्पांस बटालियन (एसआरबी) के जवानों को तैनात किया गया था।

इसी प्रकार, ढाका में 18, नारायणगंज में छह, गाजीपुर में 18, मैमनसिंह में दो, चटगांव में तीन और कॉक्स बाजार में एक प्लाटून तैनात की गई है। इसके अलावा बीजीबी की चार प्लाटून को जरूरत पड़ने पर तैनाती के लिए अलर्ट पर रखा गया है। बीजीबी की एक प्लाटून में 30 से 40 जवान होते हैं। प्रोथोम आलो अखबार के मुताबिक, गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह तैनाती की गई है। बीजीबी के जवान संबंधित जिला प्रशासन और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं।

महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाई
सुरक्षा व्यवस्था के तहत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीजीबी मुख्यालय एक विशेष निगरानी सेल के जरिये चौबीसों घंटे हालात पर नजर रख रहा है। इसके लिए ड्रोन, बॉडी कैमरों और अन्य निगरानी उपकरणों से मिलने वाले लाइव फुटेज का इस्तेमाल किया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने यह चेतावनी भी दी है कि हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी बांग्लादेश की सीमाओं के रास्ते की जा सकती है।

30 सीमावर्ती जिलों में निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
बता दें कि बांग्लादेश की सीमा भारत और म्यांमार से लगती है। देश के 64 जिलों में से 32 की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हैं। इनमें से 30 जिलों की सीमा भारत और तीन की म्यांमार से लगती है। रंगामाटी जिले की सीमा दोनों देशों से लगती है। अधिकारियों ने 30 सीमावर्ती जिलों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बीजीबी के साथ समन्वय बनाकर सीमा के संवेदनशील हिस्सों में निगरानी, गश्त और तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।

बांग्लादेश वापस कब जाएंगी शेख हसीना?
शेख हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने मंगलवार को बताया कि शेख हसीना 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की योजना बना रही हैं। यह दिन बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान पर जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। अली ने एक बयान में बताया कि हसीना ने बांग्लादेश सरकार से नई दिल्ली से राष्ट्रीय विमान सेवा के जरिये उनकी हवाई यात्रा की व्यवस्था करने का अनुरोध भी किया है।


इस बयान के बाद ढाका में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि हसीना को 'हथकड़ी लगाकर' वापस लाया जाएगा और विदेश में रह रहे किसी अन्य दोषी भगोड़े की तरह उन पर भी देश के कानून लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed