{"_id":"6b08fbef599c55eb9005098f","slug":"video-simli-hospital-coordination-meeting-between-the-government-committee-and-the-action-committee-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिमली अस्पताल के उच्चीकरण मामला: शासन की समिति और संघर्ष समिति के बीच समन्वय बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमली अस्पताल के उच्चीकरण मामला: शासन की समिति और संघर्ष समिति के बीच समन्वय बैठक
Renu Saklani
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:11 AM IST
Link Copied
बेस अस्पताल संघर्ष समिति सिमली के तत्वावधान में, महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देने के लिए शासन द्वारा गठित समिति के साथ एक आपसी समन्वय बैठक आयोजित की गई। सिमली में आयोजित इस बैठक में विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि 14 नवंबर को गौचर मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित करने की पहल की थी। इसी क्रम में संघर्ष समिति से विचार-विमर्श कर अस्पताल के उच्चीकरण का एकमत प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। जिला पंचायत सदस्य विक्रम कठैत ने संघर्ष समिति की मांग को न्यायसंगत बताते हुए जनहित में पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया। वहीं, बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि महिला बेस अस्पताल सिमली को पूर्ण बेस अस्पताल बनाने और मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव केंद्र को भेजने का शासनादेश (जीओ) एक सप्ताह में जारी होने पर ही वार्ता सकारात्मक मानी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि न्यायोचित मांगों के निराकरण तक धरना और जन अधिकार हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।