Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man and woman jump in front of Amrapali Express; both die

आम्रपाली एक्सप्रेस के सामने कूदे युवक-युवती, दोनों की मौत

Thu, 26 Nov 2026 09:36 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:36 PM IST
Young man and woman jump in front of Amrapali Express; both die
सोनीपत। राजलूगढ़ी-गन्नौर रेलवे स्टेशन के बीच वीरवार दोपहर बाद आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक और युवती ने जान दे दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए, जिससे उनकी पहचान करने में पुलिस को परेशानी हुई। घटनास्थल से मिले एक मोबाइल फोन ने पुलिस को जांच की दिशा में अहम सुराग दिया। गन्नौर जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार को वीरवार दोपहर बाद पंजाब के अमृतसर से बिहार के कटिहार जाने वाली 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के आगे युवक-युवती के कूदकर जान जाने की जानकारी मिली। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि उसका सिम कार्ड निकालकर बैक कवर में छिपाया गया था। पुलिस ने सिम कार्ड फोन में डालकर कॉल डिटेल की जांच की तो आखिरी कॉल गन्नौर के प्रजापत मोहल्ले में रहने वाले टोनी कुमार की मिली। इसके बाद पुलिस ने टोनी से संपर्क कर उसे घटनास्थल पर बुलाया। पत्नी की सहेली थी मृतका सपना टोनी कुमार मूलरूप से पंजाब के पठानकोट के रहने वाले हैं और गन्नौर की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मृतका का सपना है और वह उनकी पत्नी की सहेली थी। सपना पहले पठानकोट में उनकी पत्नी के साथ एक कंपनी में काम कर चुकी है। टोनी के अनुसार, सपना वीरवार सुबह एक युवक के साथ उनके कमरे पर आई थी। युवक से शादी होने की बात कही, सामान लेकर आने की बात कहकर निकले टोनी ने पुलिस को बताया कि सपना ने उन्हें बताया था कि उसने युवक के साथ शादी कर ली है। दोनों गन्नौर में कंपनी में नौकरी करने के सिलसिले में आए थे। दोपहर बाद दोनों बाजार से सामान खरीदने की बात कहकर कमरे से निकल गए थे। इसके बाद उन्हें इस मामले की जानकारी मिली। युवक का नाम पवन बताया था, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परिजनों से संपर्क के बाद होगी पहचान की पुष्टि जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर सोनीपत नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। शव क्षत-विक्षत होने के कारण उनकी पहचान सुनिश्चित नहीं हो सकी। उनके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों के पहुंचने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही दोनों की पहचान तथा उनके आपसी संबंधों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। शुक्रवार को कराया जाएगा पोस्टमार्टम पुलिस के अनुसार, दोनों शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कडिय़ां जोडऩे में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर मंडल में मनाया गया संविधान दिवस

कुल्लू: संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थी, प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर लिया संकल्प

26 Nov 2026

Video: सपा के घोषणापत्र पर प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में

26 Nov 2026

जौनपुर में संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों को किया गया जागरूक

26 Nov 2026

सतना: चाकू की नोंक पर युवक को अगवा कर 50 हजार की फिरौती मांगी, परिजनों ने दबोचा आरोपी, पुलिसकर्मी होने का दावा

26 Nov 2026
विज्ञापन

शादी के सीजन में बढ़ा सरसों के तेल का दाम, ये हैं हाथरस बाजार का हाल

26 Nov 2026

जींद में संविधान की उद्देशिका की शपथ लेकर पुलिसकर्मियों ने दोहराई कर्तव्यनिष्ठा

26 Nov 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ के नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

26 Nov 2026

पानीपत टेक्सटाइल नगरी में 16 साल बाद सजेगा बाबा बंदा सिंह बहादुर का 80वां वार्षिक दीवान, खून से बनी पेंटिंग्स रहेंगी आकर्षण का केंद्र

26 Nov 2026

हमीरपुर: जीवन में संविधान के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

लखनऊ: कांग्रेस ने निकाला मार्च, पुलिस ने की रोकने की कोशिश, हुई धक्का-मुक्की; बैरीकेट पर चढ़े नेता

26 Nov 2026

खालसा कॉलेज/यूनिवर्सिटी के 120वें दीक्षांत समारोह में 1497 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

26 Nov 2026

वैवाहिक सीजन को लेकर मैरिज लॉन के आसपास पुलिस का पहरा

26 Nov 2026

अमृतसर के नए पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने संभाला पदभार

26 Nov 2026

गुरुग्राम: डिफेंडर और ट्रैक्टर का खतरनाक स्टंट, सामने आया वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

26 Nov 2026

कटनी: 49 रेत खदानें बंद, फिर नदी में कैसे गरज रहीं जेसीबी-पोकलेन? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जांच के आदेश

26 Nov 2026

सोनभद्र में भीषण हादसा, हाइवा-डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग

26 Nov 2026

ऋषिकेश: सड़क धंसने से फंसा ईंटों से भरा ट्रक फंसा, लगा भीषण जाम

26 Nov 2026

फरीदकोट में कर्मचारी नेताओं को हिरासत में लेने पर भड़के संगठन, थाने पहुंचकर विरोध जताने पर किया रिहा

तलवाड़ा के सरदार अमरजीत सिंह साही सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में मनाया संविधान दिवस

लखनऊ: सपा-कांग्रेस नेताओं के बयान पर खरगे बोले-हमें किसी के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करना

26 Nov 2026

चौधरी छोटूराम युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत : कैप्टन अभिमन्यु

26 Nov 2026

फतेहाबाद में वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, महिला और पुरुष वर्ग की टीम घोषित

26 Nov 2026

देवरिया: आंबेडकर की प्रतिमा का हाथ टूटा मिला

26 Nov 2026

मंडी में आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, ब्लू स्टार में 200 पदों पर होगी भर्ती

26 Nov 2026

लखनऊ: मल्लिकाअर्जुन खरगे बोले- यूपी की वजह से मोदी मन की नहीं कर पा रहें, यहां एक और पीएम पद का दावेदार

26 Nov 2026

कुल्लू: 12 साल बाद परिक्रमा में हुआ दो देव भाइयों का भव्य मिलन, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

26 Nov 2026

बालोद में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत: परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर लगाए लापरवाही के आरोप

26 Nov 2026

लखनऊ: मल्लिकाअर्जुन खरगे बोले- अब कांग्रेस के पास ऐसा नेता जो किसी से डरता नहीं

26 Nov 2026

सोलन: कसौली के जोहड़जी में कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, नैनाटिक्कर और सुल्तानपुर के बीच होगा पहला सेमीफाइनल

26 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed