Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demand for Shri Ram Aromatic Rice increased in Raebareli aromatic rice became first choice

रायबरेली में श्रीराम सुगंधित धान की मांग बढ़ी, पहली पसंद बना खुशबूदार चावल

Fri, 20 Nov 2026 05:34 PM IST
Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:34 PM IST
Demand for Shri Ram Aromatic Rice increased in Raebareli aromatic rice became first choice
रायबरेली में महराजगंज के हलोर, पुरासी, अलीपुर, मझिगवां, भटसरा और जमुरावां सहित आसपास के गांवों में सुगंधित श्रीराम धान की खेती किसानों के बीच लोकप्रिय हो रही है। बेहतरीन स्वाद, आकर्षक दाने और प्राकृतिक खुशबू के कारण इस धान से तैयार चावल की मांग रायबरेली के साथ लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बनी हुई है। कोटवा मोहम्मदाबाद के ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह, पुरासी निवासी गंगासागर पांडेय, जमुरावां निवासी सहजराम मिश्रा, हलोर निवासी श्रवण चौधरी व सत्येंद्र मिश्रा, भटसरा निवासी ओमप्रकाश मिश्रा, ठाकुरपुर निवासी शिवप्रसाद और कुशलगंज निवासी सतीश शुक्ला ने बताया कि श्रीराम धान से तैयार चावल स्वादिष्ट और बेहद खुशबूदार होता है। पकने के बाद इसकी प्राकृतिक महक पूरे घर में फैल जाती है। यही वजह है कि किसान इस किस्म की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं। किसानों के मुताबिक श्रीराम चावल की प्राकृतिक सुगंध, स्वाद और मुलायम बनावट इसे दूसरी किस्मों से अलग बनाती है। इसके खिले-खिले दाने घरेलू भोजन के साथ पुलाव और बिरयानी जैसे विशेष व्यंजनों के लिए भी पसंद किए जाते हैं। स्थानीय बाजारों में भी इसकी अच्छी मांग बनी हुई है। किसानों ने बताया कि श्रीराम धान की पैदावार प्रति बीघा करीब 14 से 15 क्विंटल होती है। हलोर-महराजगंज बाजार में इसका भाव लगभग 3000 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि तैयार चावल 45 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। रायबरेली के अलावा लखनऊ समेत कई जिलों में इसकी मांग है। किसानों का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण बीज, समय पर खाद, पर्याप्त सिंचाई और उपज का उचित मूल्य मिले तो सुगंधित धान की खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकती है। बढ़ती मांग और बाजार में मिल रही पहचान से किसानों को इस फसल से बेहतर आमदनी की उम्मीद है। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि बताया कि जिले में श्रीराम प्रजाति की धान की फसल करने के लिए किसान आगे आ रहे हैं। महराजगंज, शिवगढ़, बछरावां ब्लॉक क्षेत्र में सबसे ज्यादा इस प्रजाति की धान की फसल की जाती है। इस बार जिले में 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर श्रीराम धान की रोपाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

धर्मशाला: मंत्री नेगी के राफेल-ऑपरेशन सिंदूर बयान पर सदन में संग्राम, मंत्री के इस्तीफे और माफी पर अड़ा विपक्ष

20 Nov 2026

मेरठ: दाल मंडी से निकली खाटू श्याम निशान यात्रा, भजनों पर झूमती महिलाओं ने लगाए जय श्याम के जयकारे

20 Nov 2026

मेरठ: सुशांत सिटी के जैन मंदिर में विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं ने लिया भाग

20 Nov 2026

सोलन: हिमालयन गॉट रॉक टैलेंट का ग्रैंड फिनाले संपन्न, पल्लवी और रूपेश बने विजेता

20 Nov 2026

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियां शुरू; ब्रह्मसरोवर पर रंगाई-पुताई से लेकर बिजली, सड़क व अन्य व्यवस्थाएं की जाने लगी दुरूस्त

20 Nov 2026
विज्ञापन

धर्मशाला: सेना पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा का हंगामा, मंत्री को पद से हटाने की मांग

20 Nov 2026

VIDEO: बिजली ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

20 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कालिख पोतने से हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना

20 Nov 2026

VIDEO: नफा न नुकसान, सजावट समेटी सजावट की दुकान, बटेश्वर मेला में

20 Nov 2026

VIDEO: राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा, दिसंबर तक होगा फाइनेंशियल क्लोजर

20 Nov 2026

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कूडो में अंबाला के खिलाड़ियों ने जीते 25 पदक

20 Nov 2026

हिसार के नंगथला स्थित प्लाई फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

20 Nov 2026

मध्य प्रदेश में नवंबर में पहली बार 25°C पर पहुंचा पारा, ठंडी हवाओं से बढ़ी सर्दी

20 Nov 2026

बठिंडा के युवक ने कनाडा में की आत्महत्या

देवोत्थान एकादशी पर गंगा स्नान के लिए काशी में उमड़े श्रद्धालु

20 Nov 2026

सांसद दीपेंद्र के पीएसओ ने मौत से दो घंटे पहले दोस्त से कहा था..., हरियाणा पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती

20 Nov 2026

बिहार में कोहरा-बारिश से बढ़ेगी ठंड, 21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

20 Nov 2026

VIDEO: 500 जोड़ों के विवाह का साक्षी बना रेलवे मैदान, 10 हजार बारातियों की जुटी भीड़।

20 Nov 2026

VIDEO: ध्रुव द्विवेदी के ऑलराउंडर प्रदर्शन से सीएई चैंपियंस की शानदार जीत।

20 Nov 2026

VIDEO: पेंचक सिलाट ट्रायल में खिलाड़ियों का जलवा, छह ने जीते स्वर्ण पदक।

20 Nov 2026

VIDEO: विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोग ने की 21 जिलों समीक्षा

20 Nov 2026

VIDEO: पंचायत चुनावों से डर रही भाजपा सरकार इसलिए बढ़ाया जा रहा प्रशासकों का कार्यकाल: प्रो. रामगोपाल यादव

20 Nov 2026

VIDEO: देवोत्थान एकादशी पर आज पूरी करेंगे तीन वन की परिक्रमा

20 Nov 2026

VIDEO: दलित समाज के सपा के प्रति बढ़ते झुकाव से बौखलाई भाजपा - शब्बीर

20 Nov 2026

VIDEO: नहर व माइनर की पटरी कटने से फसलों के नुकसान पर भड़के किसान

20 Nov 2026

VIDEO : हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं, शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मनाने में जुटे

20 Nov 2026

कानपुर: प्लास्टर की जगह हाथ पर बंधा मिला गत्ता, नम आंखों से मदद की गुहार लगा रहा पीड़ित

20 Nov 2026

VIDEO : कोटवाधाम को सतनामी पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, आठवां आयोजन शुरू

20 Nov 2026

VIDEO: मोहनलालगंज: दो डंपरों के बीच फंसी कार, इंजीनियर समीक्षा की मौत, चार की हालत नाजुक

20 Nov 2026

VIDEO: देवउठनी एकादशी पर श्याम बाबा के जयकारों से गूंजा रुपईडीहा, निकली भव्य निशान यात्रा

20 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed