{"_id":"6affe6d9953dc240b6071fea","slug":"video-himalayan-got-rock-talent-grand-finale-pallavi-rupesh-winners-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: हिमालयन गॉट रॉक टैलेंट का ग्रैंड फिनाले संपन्न, पल्लवी और रूपेश बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: हिमालयन गॉट रॉक टैलेंट का ग्रैंड फिनाले संपन्न, पल्लवी और रूपेश बने विजेता
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:51 AM IST
Link Copied
जेपी यूनिवर्सिटी में हिमालयन गॉट रॉक टैलेंट का ग्रैंड फिनाले भव्य अंदाज में संपन्न हुआ। लाहौल की पल्लवी शो की समग्र विजेता रहीं, जबकि नेपाल के रूपेश ने नृत्य श्रेणी में समग्र विजेता का खिताब अपने नाम किया। यह रियलिटी शो पहाड़ी कलाकारों को अपनी प्रतिभा और संस्कृति प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है।
गायन श्रेणी में निकिता विजेता बनीं, जबकि शिवम और राहुल उपविजेता रहे। नृत्य श्रेणी के उप-जूनियर वर्ग में रैना ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में एंजेल रांटा प्रथम और निष्ठा चौहान द्वितीय रहीं। सीनियर वर्ग में एंजेल चौहान विजेता बनीं।
शो के संस्थापक डॉ. नरेश कुमार कौंडल ने निर्णायक मंडल का नेतृत्व किया। गायन प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार फेम डॉ. आशीष चौहान और अमित अलबेला निर्णायक रहे। नृत्य प्रतियोगिता में डायमंड मुरी, सिम्मी शांडिल्य, पंकज कुमार और विक्रमजीत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इंदरजीत सिंह अतिथि निर्णायक के रूप में शामिल हुए।
नृत्य दौर में नाटी किंग कुलदीप शर्मा मुख्य अतिथि रहे। ग्रैंड फिनाले में राजीव राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उद्घाटन समारोह में जेपी यूनिवर्सिटी के कुलपति आरके शर्मा और सेमीफाइनल में ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यक्ष कृपाल सिंह पसरीचा तथा जेपी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में डॉ. तीरथ, डॉ. मनोज गंधर्व, केके भारद्वाज, विजय भवानी, दिनेश कश्यप, नवीन गुप्ता, उदयराज और इवेंट कोऑर्डिनेटर पंकज संख्या सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुशील, नगीन बंसल, नेहा चौहान, मीरा ठाकुर और निशिता शर्मा को सर्वश्रेष्ठ इन्फ्लुएंसर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राजीव राणा ने आंचल कल्टा, इशिता पुंडीर, किरण नेगी, अंकिता ठाकुर, राहुल कॉमेडियन और राहुल कोरियोग्राफर को सर्वश्रेष्ठ इन्फ्लुएंसर्स और मोटिवेटर्स पुरस्कार प्रदान किए। पंकज को हिमाचल आइकन पुरस्कार से नवाजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।