Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi First SCO Civilisational Dialogue Forum open Shanghai Cooperation Organisation Purana Qila New Delhi

'दुनिया में युद्ध के बीच भारत का सभ्यता संवाद': पीएम मोदी बोले- वैश्विक शांति की गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

Fri, 20 Nov 2026 05:11 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 20 Nov 2026 05:11 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ सभ्यता संवाद में प्रदर्शनी का मुआयना किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेजर तकनीक के माध्यम से पुराने किले की खुदाई और दिल्ली के करीब 2,100 साल पुराने इतिहास की झलक दिखाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक विरासत, सभ्यताओं और परंपराओं का आदान-प्रदान कर आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
PM Modi First SCO Civilisational Dialogue Forum open Shanghai Cooperation Organisation Purana Qila New Delhi
एससीओ सभ्यता संवाद के दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन करते पीएम मोदी। - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजधानी के ऐतिहासिक पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यता संवाद का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और वहां लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महाभारत काल से लेकर 1200 ईस्वी तक के (लगभग 2,100 वर्ष पुराने) ऐतिहासिक, पुरातात्विक साक्ष्यों और भारतीय संस्कृति व विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को देखा।

विज्ञापन


इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर 15 देशों की सभ्यताओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद यह पहला अवसर है, जब पाकिस्तान के मंत्री भी किसी एससीओ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे हैं।
विज्ञापन


शांति की सबसे मजबूत गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव: पीएम मोदी
कार्यक्रम में शामिल विदेशी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया भर में युद्ध और अशांति की चर्चा हो रही है, ऐसे समय में भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वैश्विक शांति की सबसे मजबूत गारंटी सभ्यताओं के बीच संवाद और सांस्कृतिक जुड़ाव ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ महीने पहले ही एससीओ ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे किए हैं। बीते ढाई दशकों में इस संगठन ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक संवाद इन संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाएगा, जिससे नए विचार और अवसर पैदा होंगे तथा दुनिया को एकजुट करने में मदद मिलेगी। आयोजन स्थल की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि पुराना किला भारत की अद्भुत सांस्कृतिक धरोहर है, जिसकी ऐतिहासिक गाथाएं हजारों वर्ष पूर्व महाभारत काल तक जाती हैं।

साम्राज्यों ने बदले दुनिया के नक्शे, सभ्यताओं के संवाद ने विचारों को समृद्ध किया: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे जरूर बदले हैं, लेकिन सभ्यताओं के बीच संवाद ने दुनिया के विचारों को बदला और उन्हें समृद्ध किया है। इसलिए एससीओ सभ्यता संवाद केवल एक औपचारिक मंच नहीं है, बल्कि यह दुनिया को नई दिशा देने का माध्यम बन सकता है। आज दुनिया में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव की काफी चर्चा होती है, लेकिन यह ऐसी सोच है, जिसे हमारे पूर्वजों ने सदियों पहले ही समृद्ध किया था।

पीएम मोदी ने प्राचीन व्यापारिक संबंधों का उदाहरण देते हुए कहा कि करीब पांच हजार साल पहले सिंधु घाटी की सभ्यता और मेसोपोटामिया के बीच व्यापारिक संबंध थे। बाद में दूसरे व्यापार मार्गों ने इस संपर्क को और विस्तार दिया। भारत, चीन, मध्य एशिया और यूरेशिया के कई क्षेत्र इन प्राचीन व्यापारिक नेटवर्क से जुड़े थे। इन रास्तों से केवल व्यापारी ही नहीं, बल्कि विद्वान और बौद्ध भिक्षु भी एक जगह से दूसरी जगह जाते थे। इन यात्राओं के माध्यम से विचारों, भाषाओं और परंपराओं का आदान-प्रदान हुआ।

भारत 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना में विश्वास रखता है: गजेंद्र सिंह शेखावत
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 में एससीओ सभ्यता संवाद का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है और 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना में विश्वास रखता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने आधुनिक विकास के साथ-साथ अपनी समृद्ध विरासत को भी संजोने का कार्य किया है। 'रिकॉल द जर्नी ऑफ लिगेसी' पहल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से इस साझा विरासत को संरक्षित करने का प्रयास किया गया है।


एससीओ की भूमिका और उद्देश्य
गौरतलब है कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में 10 पूर्ण सदस्य देश शामिल हैं, जो विश्व की लगभग 42 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करना है। इसी कड़ी में, सदस्य देशों की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को साझा कर आपसी समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस सभ्यता संवाद का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed