{"_id":"6b081476d3f11c616f050c66","slug":"video-dap-shortage-in-rae-bareli-worries-farmers-sowing-wheat-with-npk-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में डीएपी की किल्लत से किसान परेशान, एनपीके के सहारे गेहूं की बोआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में डीएपी की किल्लत से किसान परेशान, एनपीके के सहारे गेहूं की बोआई
रायबरेली में घुरवारा क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। गेहूं की बोआई का सीजन चल रहा है, लेकिन रायपुर टप्पा हवेली और घुरवारा सहकारी समिति पर डीएपी उपलब्ध नहीं होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समितियों पर एनपीके और यूरिया पर्याप्त मात्रा में मौजूद है, लेकिन डीएपी नहीं मिलने से किसान मजबूरी में एनपीके खाद के सहारे गेहूं की बुआई कर रहे हैं।
किसान महादेव, गुरुसहाय, रामनरेश और संतोष ने बताया कि गेहूं की बोआई के समय डीएपी खाद की सबसे अधिक जरूरत होती है। खाद के लिए किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों को चिंता सता रही है कि यदि समय रहते डीएपी उपलब्ध नहीं हुई तो गेहूं की बोआई प्रभावित हो सकती है। ऐसे में किसानों को मजबूरी में उपलब्ध एनपीके खाद का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
समिति के सचिव सुनील कुमार यादव ने बताया कि समितियों पर यूरिया और एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। डीएपी की आपूर्ति होते ही किसानों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।