Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Adhikar Yatra for a hospital in Simli will set off on the 27th, beginning from Wan in Dewal karanprayag
{"_id":"6b07c0ceb85519fd1e00fc80","slug":"video-adhikar-yatra-for-a-hospital-in-simli-will-set-off-on-the-27th-beginning-from-wan-in-dewal-karanprayag-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिमली में अस्पताल के लिए 27 से निकलेगी अधिकार यात्रा ,देवाल के वाण से होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमली में अस्पताल के लिए 27 से निकलेगी अधिकार यात्रा ,देवाल के वाण से होगा आगाज
Renu Saklani
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:47 AM IST
Link Copied
सिमली स्थित महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देने अथवा मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग को लेकर बेस अस्पताल संघर्ष समिति 27 नवंबर से अधिकार यात्रा निकालेगी। यात्रा का शुभारंभ देवाल ब्लॉक के वाण से होगा। इसके तहत पूरे चमोली जिले में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कर जनसमर्थन जुटाया जाएगा। बुधवार को प्रेस क्लब भवन में पत्रकार वार्ता में संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सिमली चमोली के सात विकासखंडों के साथ बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपदों का केंद्रीय स्थल है। यहां मेडिकल कॉलेज या पूर्ण बेस अस्पताल बनने से करीब चार लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद सरकार न मेडिकल कॉलेज की घोषणा कर रही है और न पूर्ण बेस अस्पताल का शासनादेश जारी कर रही है। अस्पताल में चिकित्सकों और संसाधनों का अभाव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार और चिकित्सा विभाग की समिति की बैठक में पूर्ण बेस अस्पताल या मेडिकल कॉलेज से कम कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीमावर्ती जिलों के लोगों के साथ महापंचायत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। यात्रा की शुरुआत 27 नवंबर को सिमली के चंडिका मंदिर में पूजा-अर्चना और देवाल के वाण में लाटू देवता का आशीर्वाद लेकर होगी। 28 नवंबर को थराली, 29 को नारायणबगड़, 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक गैरसैंण, 3 दिसंबर को कर्णप्रयाग, 4 को पोखरी, 5 को नंदानगर तथा 6 दिसंबर को गोपेश्वर और ज्योतिर्मठ में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाएं कर समर्थन जुटाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।