{"_id":"6b09847161926a49880206b8","slug":"video-tarai-sporting-club-singahi-defeated-bareilly-hostel-team-in-lakhimpur-kheri-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल टूर्नामेंट: लखीमपुर खीरी में तराई स्पोर्टिंग क्लब सिंगाही ने बरेली हॉस्टल को हराया, 4-2 से दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल टूर्नामेंट: लखीमपुर खीरी में तराई स्पोर्टिंग क्लब सिंगाही ने बरेली हॉस्टल को हराया, 4-2 से दर्ज की जीत
Mukesh Kumar
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:54 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे में 103वें महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में तराई स्पोर्टिंग क्लब सिंगाही ने बरेली हॉस्टल को टाई ब्रेकर में 4-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मुकाबले में सद्भावना क्लब गोरखपुर ने भेड़ौरा स्पोर्टिंग क्लब को 3-0 से शिकस्त देकर एकतरफा जीत दर्ज की। मीडिया प्रभारी उदयभान ने बताया कि मैच में सेंटर रेफरी की भूमिका एमडी खान ने निभाई, जबकि सहायक रेफरी नवनीत और अजय कुमार रहे। कमेंट्री अध्यापक दिलशाद ने की। टूर्नामेंट के महामंत्री शिखर तिवारी कृष्ण ने बताया कि शनिवार को चार टीमों के बीच दो पालियों में दो मुकाबले खेले जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।