{"_id":"6b093371d26681291d0ec6b1","slug":"video-nalagarh-chuhuwal-main-water-pipeline-leakage-problem-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: नालागढ़ में नई पेयजल लाइन में लीकेज, सड़क पर बह रहा पानी; लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: नालागढ़ में नई पेयजल लाइन में लीकेज, सड़क पर बह रहा पानी; लोग परेशान
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:08 PM IST
Link Copied
नालागढ़ के चुहुवाल क्षेत्र में जलशक्ति विभाग की नई मेन राइजिंग लाइन में लीकेज होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। चुहुवाल स्थित शिव मंदिर के सामने पिछले कई दिनों से पाइपलाइन से पानी रिसकर सड़क पर बह रहा है। इससे जहां राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बड़ी मात्रा में पानी भी व्यर्थ जा रहा है।
स्थानीय निवासी ईश्वर ठाकुर ने बताया कि इस पाइपलाइन में बार-बार लीकेज की समस्या सामने आ रही है। नई लाइन होने के बावजूद लगातार रिसाव होना चिंता का विषय है। इससे न केवल सड़क पर पानी फैल रहा है, बल्कि पेयजल की बर्बादी भी हो रही है।
उन्होंने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि पाइपलाइन की लीकेज को अस्थायी रूप से ठीक करने के बजाय इसका स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बार-बार इस तरह की समस्या सामने न आए।
स्थानीय लोगों ने भी विभाग से जल्द कार्रवाई कर पानी की बर्बादी रोकने और सड़क पर हो रही परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।