{"_id":"6b092d68e9c95f95790a1822","slug":"video-individuals-armed-with-sharp-edged-weapons-smashed-windows-of-over-20-vehicles-in-fatehabad-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में हाथ में तेजधार हथियार लेकर 20 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़े, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में हाथ में तेजधार हथियार लेकर 20 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़े, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
शहर में देर रात सड़क किनारे खड़ी 20 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ने के मामले में अब आरोपी युवक की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में युवक हाथ में तेजधार हथियार लेकर बेखौफ अंदाज में वाहनों के शीशे तोड़ता नजर आ रहा है। युवक की यह हरकत कैमरे में कैद होने के बाद वारदात से जुड़े कई अहम सुराग सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार युवक ने जवाहर चौक से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमते हुए एक के बाद एक 20 से अधिक गाड़ियों को निशाना बनाया। किसी वाहन का अगला शीशा तोड़ा गया तो किसी का पिछला और किसी गाड़ी के साइड वाले शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए गए। सुबह जब वाहन मालिक घरों से बाहर निकले तो अपनी गाड़ियों की हालत देखकर हैरान रह गए।
सीसीटीवी फुटेज में युवक हाथ में हथियार लेकर सड़क पर घूमता और वाहनों पर वार करता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद शहरवासियों में रोष है। वहीं, वारदात के दौरान युवक का आधे शहर में घूमकर उत्पात मचाना पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
लोगों का सवाल है कि आखिर इतनी देर तक युवक सड़कों पर वारदात करता रहा और पुलिस को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी। अब पुलिस के सामने आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की चुनौती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।