{"_id":"6afee27d8c8333d5e906b3cb","slug":"video-gada-hanara-sa-savara-raha-paravara-ka-takathara-thasara-ka-bha-tha-raha-rajagara-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: हुनर से संवार रहीं परिवार की तकदीर, दूसरों को भी दे रहीं रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: हुनर से संवार रहीं परिवार की तकदीर, दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
गोंडा: स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अब परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने के साथ दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं। कोई आटा चक्की चलाकर मोटे अनाज के उत्पाद बेच रही है तो कोई बेकार कपड़ों की कतरन से बैग और दरी तैयार कर रही है। गांधी पार्क में आयोजित पांच दिवसीय मंडलीय सरस मेले में उनके हुनर और संघर्ष की ऐसी ही कहानियां सामने आ रही हैं। भदुआ तरहर की सावित्री करीब चार साल से इस कारोबार में जुटी हैं। स्वयं सहायता समूह से मिली आर्थिक मदद से आटा चक्की लगाई। अब अन्य महिलाओं के सहयोग से मल्टीग्रेन आटा, बेसन और मोटे अनाज की साफ-सफाई, पिसाई और पैकिंग कर बाजार में बेचती हैं। सावित्री बताती हैं कि पहले घरेलू जरूरतों के लिए कर्ज लेना पड़ता था। अब अपनी कमाई से तीन बच्चों की पढ़ाई करा रही हैं। हर महीने 10 से 15 हजार रुपये तक बचत हो जाती है। पति भी कारोबार में सहयोग करते हैं। उनके साथ दूसरी महिलाओं को भी काम मिला है।
कपड़ों की कतरन से बना रहीं बैग और दरी
बहराइच के रिसिया की गुड़िया दर्जियों से कपड़ों की कतरन खरीदकर गिफ्ट आइटम, बैग और दरी तैयार करती हैं। एमए की पढ़ाई पूरी कर चुकीं गुड़िया ने पढ़ाई के दौरान ही यह काम शुरू किया था। अब उनके साथ करीब 12 महिलाएं जुड़ी हैं। वह हर महीने पांच से दस हजार रुपये तक कमा रही हैं। उनका कहना है कि समूह से जुड़ने के बाद घर से बाहर निकलकर अपनी पहचान बनाने का मौका मिला। बहराइच के जरवल रोड की सीमा पत्थर से मूर्तियां, बेलन और नाम प्लेट तैयार करती हैं। इसके लिए बाहर से पत्थर मंगाती हैं। सीमा बताती हैं कि हुनर से होने वाली कमाई से बच्चों को बेहतर शिक्षा दे पा रही हैं। हर महीने 15 से 20 हजार रुपये तक बचत कर लेती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।