{"_id":"6afe8c3d18b6d71b0109f411","slug":"video-bjp-workers-burn-statue-of-dharchula-mla-harish-dhami-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका धारचूला विधायक हरीश धामी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका धारचूला विधायक हरीश धामी का पुतला
अरविंद कुमार
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:12 AM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर सामने आया बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा इसे विधायक की गुंडई तो कांग्रेस सीएम की मनमानी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी करार दे रही है। मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर विधायक हरीश धामी का पुतला जलाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाते हुए कहा कि विधायक हरीश धामी ने जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर कांग्रेस का असली चेहरा सबके सामने लाने का काम किया। अपनी हार से बौखलाएं विधायक ने सीएम को अपशब्द कहे। यहां तक कि उन्हें पीटने की बात कही। अब वह सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक हरीश धामी खुद को सबसे बड़ा गुंडा कह रहे हैं। वास्तव में जिस तरह उन्होंने मेले के मंच पर कारनामा किया उनका यह कहना उचित है। ऐसे गुंडों के खिलाफ सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं विधायक को क्षेत्र की जनता भी सबक सिखाने के लिए तैयार है। आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक जीत से दूर होंगे और वह सिर्फ एक गुंडा बनकर रह जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में दायित्वधारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, दीपिका बोरा, वीरेंद्र शाह ठुलघरिया, राजेंद्र सिंह रावत, इंदर लुंठी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।