{"_id":"6b06d67da9b2d05dca0c22da","slug":"video-67-couples-joined-hands-amidst-vedic-chants-during-cm-mass-wedding-ceremony-in-barabanki-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वैदिक मंत्रों के बीच 67 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वैदिक मंत्रों के बीच 67 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
बाराबंकी के रामनगर में महादेवा ऑडिटोरियम बुधवार को 67 जोड़ों के परिणय सूत्र में बंधने का साक्षी बना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।
इस यादगार पल में वर-वधू पक्ष के करीब आठ हजार लोग शामिल हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। समारोह में रामनगर ब्लॉक के 35, सूरतगंज के 31 और रामनगर नगर पंचायत के एक जोड़े ने विवाह किया। सभी पंजीकृत जोड़े समारोह में पहुंचे। गायत्री परिवार के सदस्यों ने वैदिक विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। प्रशासन की ओर से नववधुओं को लाल साड़ी का जोड़ा, बिछिया और पायल भेंट की गई।
समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि योजना शुरू होने के बाद से रामनगर तहसील में अब तक 1,735 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
इस मौके पर पूर्व विधायक शरद अवस्थी, एसडीएम आकांक्षा गुप्ता, अमित सिंह, विनय मिश्रा, भारत चौरसिया, राहुल पांडेय और दलबीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।