{"_id":"6b068864af869a2e9b0a126e","slug":"video-mandi-auto-taxi-operators-protest-against-ats-system-manual-passing-demand-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी में ऑटो-टैक्सी ऑपरेटरों का प्रदर्शन, एटीएस व्यवस्था के खिलाफ खोला मोर्चा; मैनुअल पासिंग बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में ऑटो-टैक्सी ऑपरेटरों का प्रदर्शन, एटीएस व्यवस्था के खिलाफ खोला मोर्चा; मैनुअल पासिंग बहाल करने की मांग
मंडी जिले में वाहनों की पासिंग के लिए लागू की गई ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) व्यवस्था के खिलाफ ऑटो रिक्शा और टैक्सी ऑपरेटरों ने विरोध जताया है। चालकों ने सरकार से नई प्रणाली को रद्द कर पहले की तरह मंडी में ही मैनुअल तरीके से वाहन पासिंग प्रक्रिया बहाल करने की मांग उठाई है।
ऑटो रिक्शा मंडी के प्रधान होशियार सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत वाहनों की पासिंग करवाने के लिए चालकों को मंडी से करीब 50 किलोमीटर दूर कांगू-नावजोत क्षेत्र जाना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन की बर्बादी के साथ छोटे वाहन चालकों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि मंडी में पिछले करीब 50 वर्षों से बीएमआई के माध्यम से मैनुअल पासिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही थी। सीमित संसाधनों में परिवार का पालन-पोषण करने वाले ऑटो चालकों के लिए इतनी दूर जाकर वाहन पास करवाना मुश्किल हो रहा है।
होशियार सिंह ने करोड़ों रुपये की लागत से तैयार एटीएस प्रोजेक्ट की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में फीस जमा करवाने तक का उचित प्रबंध नहीं है।
उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि ऑटो की पासिंग के दौरान फीस संबंधी काम के लिए उन्हें फोटोस्टेट की दुकान पर भेजा गया, जहां उन्हें 38 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़े।
ऑपरेटरों का कहना है कि वाहन पासिंग के लिए लंबी दूरी तय करने के दौरान रास्ते में दुर्घटना होने की स्थिति में बीमा क्लेम से जुड़ी कानूनी अड़चनें भी सामने आ सकती हैं।
समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ऑटो रिक्शा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने मांग की है कि स्थानीय चालकों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मंडी में पहले की तरह मैनुअल पासिंग व्यवस्था बहाल की जाए।
ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो मंडी और सुंदरनगर के चालक सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।