{"_id":"6b068506fcea44a9170ab1a9","slug":"video-kanpur-unauthorised-plotting-rife-around-gt-road-highway-and-ring-road-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जीटी रोड हाईवे और रिंग रोड के आसपास बिना नक्शा पास कराए धड़ल्ले से हो रही प्लॉटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जीटी रोड हाईवे और रिंग रोड के आसपास बिना नक्शा पास कराए धड़ल्ले से हो रही प्लॉटिंग
जीटी रोड हाईवे और रिंग रोड परियोजना के आसपास अवैध प्लॉटिंग का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। हाईवे और रिंग रोड से बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा उठाकर प्रॉपर्टी कारोबारियों ने आसपास के गांवों और कृषि क्षेत्रों में जमीनों के प्लॉट काटने शुरू कर दिए हैं। कई जगहों पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए ही खुलेआम प्लॉटिंग की जा रही है। इतना ही नहीं, प्लाटिंग स्थलों पर विकास प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत होने संबंधी बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। इसके बावजूद जमीनों की खरीद-फरोख्त के लिए लोगों को आकर्षित किया जा रहा है। रिंग रोड और जीटी रोड हाईवे के निर्माण से क्षेत्र में जमीनों की कीमतें बढ़ने की उम्मीद में प्लॉटिंग का कारोबार तेजी से बढ़ा है।ऐसे में बिना मानचित्र बोर्ड लगाए हो रही प्लाटिंग से जमीन खरीदने वाले लोगों के फंसने का खतरा बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।