{"_id":"6b003996758fb7cc8809aeab","slug":"video-610th-urs-of-makhdoom-sahib-will-be-held-in-rudauli-ayodhya-from-november-23-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में 23 नवंबर से मखदूम साहब का 610वां उर्स, देशभर से जुटेंगे जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में 23 नवंबर से मखदूम साहब का 610वां उर्स, देशभर से जुटेंगे जायरीन
अयोध्या के रुदौली नगर में सूफी संत हजरत शेख अहमद अब्दुल हक साहब शरफुद्दौली (मखदूम साहब) का 610वां सालाना उर्स 23 से 26 नवंबर तक परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। उर्स में कुरानख्वानी, महफिल-ए-समा, कव्वाली, गागर की रस्म, कुल शरीफ और किरका शरीफ की जियारत सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से जायरीन पहुंचेंगे।
सज्जादानशीन शाह मोहम्मद अली आरिफ उर्फ सुब्बू मियां ने बताया कि 23 नवंबर को सुबह नमाज-ए-फज्र के बाद कुरानख्वानी होगी। रात में नमाज-ए-इशा के बाद खानकाह में महफिल-ए-समा और दरगाह शरीफ में कव्वाली होगी। रात 11:30 बजे पहला कुल शरीफ पढ़ा जाएगा।
24 नवंबर को सुबह कुरानख्वानी के बाद शाम चार बजे करीब 600 साल पुरानी परंपरा के अनुसार गागर भरने की रस्म होगी। रात 1:40 बजे गागर खानकाह लाई जाएगी और फातिहा पढ़ा जाएगा। मान्यता है कि मखदूम साहब का विसाल भी इसी समय हुआ था। इसी दिन शाम पांच बजे मदरसा जामतुल हक और लखनऊ स्थित मदरसा शेखुल आलम साहिब चिश्तिया के सात विद्यार्थियों की दस्तारबंदी होगी। इनमें दो रुदौली और पांच लखनऊ के विद्यार्थी हैं, जिन्होंने हिफ्ज-ए-कुरान की शिक्षा पूरी की है। इसके साथ शेखुल आलम कांफ्रेंस और महफिल-ए-समा का आयोजन होगा।
25 नवंबर को सुबह कुरानख्वानी और दोपहर एक बजे से महफिल-ए-समा होगी। शाम पांच बजे हजरत जलालुद्दीन कबीर औलिया पानीपती रहमतुल्लाह अलैह से संबंधित किरका शरीफ की जियारत कराई जाएगी। 26 नवंबर को सुबह नमाज-ए-फज्र के बाद दरगाह शरीफ का गुस्ल होगा। इसके साथ चार दिवसीय उर्स का समापन होगा।
सुब्बू मियां ने बताया कि मखदूम साहब की खानकाह सिलसिला-ए-साबरी की पहली खानकाह मानी जाती है। उर्स में देशभर से जायरीन पहुंचते हैं। उनके ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने जायरीनों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मुख्य उर्स चार दिन चलेगा, जबकि मेला लगभग एक महीने तक आयोजित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।