Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Mukerian mill dispute: Agitation in Punjab if no release by the 25th

मुकेरियां मिल विवाद: 25 तक रिहाई नहीं तो पंजाब में आंदोलन

Fri, 20 Nov 2026 05:23 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:23 PM IST
Mukerian mill dispute: Agitation in Punjab if no release by the 25th
मुकेरियां शुगर मिल के बाहर किसानों के धरने के दौरान हुए हादसे और तीन किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने पंजाब सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चे ने चेतावनी दी है कि यदि 25 नवंबर तक गिरफ्तार किसान नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो पूरे पंजाब में आंदोलन तेज किया जाएगा। शुक्रवार को पंजाब प्रेस क्लब जालंधर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्चे के राष्ट्रीय संयोजक जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि 15 नवंबर से मुकेरियां शुगर मिल के बाहर गन्ने का उचित मूल्य देने और मिलों को समय पर चालू करवाने की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी था। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर की देर रात धरनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रॉली से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोर्चे का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय तीन किसान नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने किसानों के ट्रैक्टर और कारें भी कब्जे में ले ली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए किसान नेताओं को निशाना बना रही है। 23 नवंबर को एसएसपी को सौंपेंगे मांगपत्र संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की कि 23 नवंबर को एसएसपी को मांगपत्र सौंपा जाएगा। इसमें गिरफ्तार किसान नेताओं की तत्काल रिहाई, जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की जाएगी। 25 नवंबर से पूरे पंजाब में आंदोलन की चेतावनी जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 25 नवंबर तक किसान नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो पूरे पंजाब में तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद पैदा होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रशासन की होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये नेता रहे मौजूद इस मौके पर काका सिंह कोटड़ा, जसवीर सिंह, हरसुलिंदर सिंह ढिल्लों, सुखदेव सिंह भोजराज, सुखपाल सिंह डफ्फर, अमरजीत सिंह रड़ा, राजिंदर सिंह, सोनू ओलख, दिलजीत सिंह, हरदेव सिंह चिट्टी, मलकीत सिंह, सतपाल सिंह, दिलबाग सिंह, माखन सिंह, हरदयाल सिंह और कुलविंदर सिंह मछियाणा सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन: हिमालयन गॉट रॉक टैलेंट का ग्रैंड फिनाले संपन्न, पल्लवी और रूपेश बने विजेता

20 Nov 2026

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियां शुरू; ब्रह्मसरोवर पर रंगाई-पुताई से लेकर बिजली, सड़क व अन्य व्यवस्थाएं की जाने लगी दुरूस्त

20 Nov 2026

धर्मशाला: सेना पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा का हंगामा, मंत्री को पद से हटाने की मांग

20 Nov 2026

VIDEO: बिजली ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

20 Nov 2026

VIDEO: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कालिख पोतने से हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना

20 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: नफा न नुकसान, सजावट समेटी सजावट की दुकान, बटेश्वर मेला में

20 Nov 2026

VIDEO: राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा, दिसंबर तक होगा फाइनेंशियल क्लोजर

20 Nov 2026
विज्ञापन

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कूडो में अंबाला के खिलाड़ियों ने जीते 25 पदक

20 Nov 2026

हिसार के नंगथला स्थित प्लाई फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

20 Nov 2026

मध्य प्रदेश में नवंबर में पहली बार 25°C पर पहुंचा पारा, ठंडी हवाओं से बढ़ी सर्दी

20 Nov 2026

बठिंडा के युवक ने कनाडा में की आत्महत्या

देवोत्थान एकादशी पर गंगा स्नान के लिए काशी में उमड़े श्रद्धालु

20 Nov 2026

सांसद दीपेंद्र के पीएसओ ने मौत से दो घंटे पहले दोस्त से कहा था..., हरियाणा पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती

20 Nov 2026

बिहार में कोहरा-बारिश से बढ़ेगी ठंड, 21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

20 Nov 2026

VIDEO: 500 जोड़ों के विवाह का साक्षी बना रेलवे मैदान, 10 हजार बारातियों की जुटी भीड़।

20 Nov 2026

VIDEO: ध्रुव द्विवेदी के ऑलराउंडर प्रदर्शन से सीएई चैंपियंस की शानदार जीत।

20 Nov 2026

VIDEO: पेंचक सिलाट ट्रायल में खिलाड़ियों का जलवा, छह ने जीते स्वर्ण पदक।

20 Nov 2026

VIDEO: विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोग ने की 21 जिलों समीक्षा

20 Nov 2026

VIDEO: पंचायत चुनावों से डर रही भाजपा सरकार इसलिए बढ़ाया जा रहा प्रशासकों का कार्यकाल: प्रो. रामगोपाल यादव

20 Nov 2026

VIDEO: देवोत्थान एकादशी पर आज पूरी करेंगे तीन वन की परिक्रमा

20 Nov 2026

VIDEO: दलित समाज के सपा के प्रति बढ़ते झुकाव से बौखलाई भाजपा - शब्बीर

20 Nov 2026

VIDEO: नहर व माइनर की पटरी कटने से फसलों के नुकसान पर भड़के किसान

20 Nov 2026

VIDEO : हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं, शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मनाने में जुटे

20 Nov 2026

कानपुर: प्लास्टर की जगह हाथ पर बंधा मिला गत्ता, नम आंखों से मदद की गुहार लगा रहा पीड़ित

20 Nov 2026

VIDEO : कोटवाधाम को सतनामी पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, आठवां आयोजन शुरू

20 Nov 2026

VIDEO: मोहनलालगंज: दो डंपरों के बीच फंसी कार, इंजीनियर समीक्षा की मौत, चार की हालत नाजुक

20 Nov 2026

VIDEO: देवउठनी एकादशी पर श्याम बाबा के जयकारों से गूंजा रुपईडीहा, निकली भव्य निशान यात्रा

20 Nov 2026

आईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदाले ने देर रात मोगा में की अचानक चेकिंग

फरीदकोट में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने कसी कमर, आधी रात को चेकिंग

उरई: कोंच में घर में घुसकर लूटपाट करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

20 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed