{"_id":"6b09776e144cdcee7308d795","slug":"video-free-health-camp-held-in-pauni-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पौनी में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, 200 लोगों ने करवाई जांच; डॉक्टरों ने सर्दी से बचाव के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पौनी में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, 200 लोगों ने करवाई जांच; डॉक्टरों ने सर्दी से बचाव के दिए टिप्स
Nikita Gupta
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:58 PM IST
Link Copied
जिला सैनिक कल्याण विभाग रियासी की देखरेख में स्थानीय कम्युनिटी फैसिलिटी सेंटर पौनी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दोपहर तक करीब 200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और डॉक्टरों से परामर्श लिया।
शिविर में डॉक्टर शमीम अख्तर और डॉक्टर विजय पंडिता ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान उन्होंने लोगों को खान-पान में सावधानी बरतने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सर्दियों के मौसम में ठंड से बचाव के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कैप्टन कपिल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सेवानिवृत्त अजय शर्मा, सुभाष चंद्र, जीवन शर्मा, रविंदर शर्मा, रमेश सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
इन सभी के प्रयासों से आयोजित इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।