{"_id":"6b092812368200724b0ebe5b","slug":"video-himachal-kisan-sabha-protest-smart-metering-chauntra-mandi-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में सड़क पर उतरी किसान सभा, चौंतड़ा में बीडीओ कार्यालय के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में सड़क पर उतरी किसान सभा, चौंतड़ा में बीडीओ कार्यालय के बाहर दिया धरना
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:19 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्मार्ट मीटरिंग के विरोध और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर हिमाचल किसान सभा ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को किसान सभा की जोगिंद्रनगर ब्लॉक कमेटी ने चौंतड़ा में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान स्मार्ट मीटरिंग पर रोक लगाने, अस्पतालों में डॉक्टरों के रिक्त पद भरने, खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और कोरोना काल में बंद किए गए बस रूटों को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई गई।
धरने का नेतृत्व किसान सभा के जिला अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष रविंदर कुमार, चौंतड़ा जोन अध्यक्ष सुदर्शन वालिया और सचिव नीलम वर्मा ने किया।
इस मौके पर कुशाल भारद्वाज ने कहा कि छह वर्ष पहले 26 नवंबर को देशभर के किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। आंदोलन के बाद सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े, लेकिन आंदोलन के दौरान हुए समझौते की अन्य शर्तें अब तक पूरी नहीं की गई हैं।
उन्होंने मांग की कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सी2+50 प्रतिशत के फार्मूले पर किसानों को लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया जाए। इसके अलावा किसान आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने और बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने की भी मांग की गई।
कुशाल भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जोगिंद्रनगर में बिजली बोर्ड के अधिकारी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगवाने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटरिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उपभोक्ताओं पर दबाव बनाने का सिलसिला बंद नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
किसान सभा ने क्षेत्र की स्वास्थ्य और परिवहन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। भारद्वाज ने कहा कि सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में डॉक्टरों के कई पद खाली पड़े हैं। इससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, क्षेत्र की कई सड़कें खस्ताहाल हैं और उनकी मरम्मत की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि बसों की कमी के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल के दौरान बंद किए गए बस रूटों को भी अब तक बहाल नहीं किया गया है। इसके अलावा जंगली जानवरों और आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या से भी लोग परेशान हैं।
रविंदर कुमार, नीलम वर्मा और सुदर्शन वालिया ने कहा कि किसान सभा इन समस्याओं को लेकर गांव-गांव अभियान चलाएगी और मांगें पूरी होने तक संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाने के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।