Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   himachal kisan sabha protest smart metering chauntra mandi

मंडी: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में सड़क पर उतरी किसान सभा, चौंतड़ा में बीडीओ कार्यालय के बाहर दिया धरना

Fri, 27 Nov 2026 12:19 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:19 PM IST
himachal kisan sabha protest smart metering chauntra mandi
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्मार्ट मीटरिंग के विरोध और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर हिमाचल किसान सभा ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को किसान सभा की जोगिंद्रनगर ब्लॉक कमेटी ने चौंतड़ा में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान स्मार्ट मीटरिंग पर रोक लगाने, अस्पतालों में डॉक्टरों के रिक्त पद भरने, खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और कोरोना काल में बंद किए गए बस रूटों को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई गई। धरने का नेतृत्व किसान सभा के जिला अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष रविंदर कुमार, चौंतड़ा जोन अध्यक्ष सुदर्शन वालिया और सचिव नीलम वर्मा ने किया। इस मौके पर कुशाल भारद्वाज ने कहा कि छह वर्ष पहले 26 नवंबर को देशभर के किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। आंदोलन के बाद सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े, लेकिन आंदोलन के दौरान हुए समझौते की अन्य शर्तें अब तक पूरी नहीं की गई हैं। उन्होंने मांग की कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सी2+50 प्रतिशत के फार्मूले पर किसानों को लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया जाए। इसके अलावा किसान आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने और बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने की भी मांग की गई। कुशाल भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जोगिंद्रनगर में बिजली बोर्ड के अधिकारी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगवाने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटरिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उपभोक्ताओं पर दबाव बनाने का सिलसिला बंद नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। किसान सभा ने क्षेत्र की स्वास्थ्य और परिवहन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। भारद्वाज ने कहा कि सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में डॉक्टरों के कई पद खाली पड़े हैं। इससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, क्षेत्र की कई सड़कें खस्ताहाल हैं और उनकी मरम्मत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बसों की कमी के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल के दौरान बंद किए गए बस रूटों को भी अब तक बहाल नहीं किया गया है। इसके अलावा जंगली जानवरों और आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या से भी लोग परेशान हैं। रविंदर कुमार, नीलम वर्मा और सुदर्शन वालिया ने कहा कि किसान सभा इन समस्याओं को लेकर गांव-गांव अभियान चलाएगी और मांगें पूरी होने तक संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाने के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में 1008 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

26 Nov 2026

VIDEO: आगरा में किसानों का हंगामा, कमिश्नरी में प्रवेश नहीं देने से सड़क पर धरना; माल रोड पर दो किमी जाम

26 Nov 2026

मेरठ: कोशिश सामाजिक संगठन के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

26 Nov 2026

मेरठ: धन सिंह कोतवाल के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर जलाए दीप

26 Nov 2026

ओरछा पहुंचे दिग्विजय सिंह: पूर्व सीएम ने पत्नी संग की रामराजा सरकार की पूजा, मंदिर में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

26 Nov 2026
विज्ञापन

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में क्वार्टर फाइनल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

26 Nov 2026

शुक्लागंज: नाली बंद कर पड़ोसी ने रोका रास्ता, जलभराव से लोग बेहाल

26 Nov 2026
विज्ञापन

शुक्लागंज: चार महीने से बंद स्कूल में चोरी, हैंडपंप तक उखाड़ ले गए

26 Nov 2026

Bijnor: ओमकुमार का चुनाव रद्द: बसपा से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

26 Nov 2026

दमोह: एक महीने पहले लाठी-तलवार से हमला, वृद्ध की मौत; बेटे ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप

26 Nov 2026

एनएमएमएस परीक्षा 29 को, पांच केंद्रों पर बैठेंगे 1255 विद्यार्थी

26 Nov 2026

फार्मा सेक्टर में धूल-मिट्टी से छुटकारा दिलाएगी स्वचालित डी-डस्टिंग टनल

26 Nov 2026

32 ठेका कर्मचारियों की बहाली की मांग, जीटीबी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

26 Nov 2026

पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी सादाबाद में वैवाहिक समारोह में हुईं शामिल

26 Nov 2026

मानकों की अनदेखी पर वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

26 Nov 2026

सासनी में मैक्स-ऑटो टक्कर, तीन की मृत्यु, हाथरस डीएम-एसपी यह बोले

26 Nov 2026

बैकुंठ चतुर्दशी मेला: ढोल-दमाऊं की थाप और पारंपरिक लोकधुनों के बीच शिव-पार्वती विवाह का मंचन

26 Nov 2026

VIDEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने किए श्री दाऊजी महाराज के दर्शन

26 Nov 2026

VIDEO: तीन रात प्रभावित रहेगा रेल यातायात, मेट्रो गर्डर रखने के लिए लिया ब्लाॅक; इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

26 Nov 2026

कानपुर: 17 मिनट में 32 लाख के मोबाइल चोरी, एक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने किया घटना का खुलासा

26 Nov 2026

एक भैंस की कीमत में खड़ा हो सकता है 20 बकरियों का फार्म, पशुपालन में बदल रहा कमाई का गणित

26 Nov 2026

करनाल में तीन दिन तक मिलेगी गोहाना की जलेबी और जींद की मशरूम जलेबी का स्वाद

26 Nov 2026

हरदा: तेज रफ्तार कार गहरी पुलिया के नीचे गिरी, डायल 112 ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बचाई पांच युवकों की जान

26 Nov 2026

गाजीपुर: मौनी बाबा धाम के मेले में तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, दुकानों पर रही भीड़

26 Nov 2026

समरसता संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, संत रविदास के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

26 Nov 2026

आम्रपाली एक्सप्रेस के सामने कूदे युवक-युवती, दोनों की मौत

26 Nov 2026

स्पेशल डिटेक्टिव युनिट कैथल द्वारा अवैध असला सहित आरोपी काबू, 315 बोर देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद

26 Nov 2026

ज्वेलरी एग्जीबिशनों पर उठे सवाल, स्थानीय सराफा कारोबारियों ने जांच और कार्रवाई की मांग की; VIDEO

26 Nov 2026

खेलों के मैदान में छात्राओं ने दिखाया दम, रस्साकशी से लेकर ऊंची कूद तक में लिया हिस्सा; VIDEO

26 Nov 2026

मेरठ बुलेटिन: मेरठ की बड़ी खबरें | यूपी की राजनीति | यूपी बड़ी खबरें | अमर उजाला

26 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed