{"_id":"6b04295b8f24389e5b0fb678","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-inquires-about-the-well-being-of-assembly-speaker-kuldeep-pathania-who-is-admitted-to-igm-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: आईजीएमसी में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का मुख्यमंत्री ने पूछा कुशलक्षेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: आईजीएमसी में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का मुख्यमंत्री ने पूछा कुशलक्षेम
Mon, 23 Nov 2026 05:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:24 PM IST
सार
सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन से सीधे आईजीएमसी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने पूछा विधानसभा अध्यक्ष का कुशलक्षेम।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन से सीधे आईजीएमसी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने इस दौरान चिकित्सकों से भी बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकों से पठानिया के स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति और चल रहे उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर भी आईजीएमसी पहुंचे
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी विधानसभा अध्यक्ष का कुशलक्षेम जानने के लिए आईजीएमसी पहुंचे। उन्होंने भी कुलदीप सिंह पठानिया के स्वास्थ्य की जानकारी ली। ठाकुर ने अस्पताल में पठानिया से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जयराम ठाकुर की बहन का भी पूछा कुशलक्षेम
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी का दौरा किया। वहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की बहन पूर्णी देवी का हाल-चाल जाना, जो अस्पताल में इलाज करा रही हैं। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
