{"_id":"6b00179654d34fd40105ddbb","slug":"video-chamba-women-waste-management-self-employment-awareness-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा में महिलाओं को कचरा प्रबंधन और स्वरोजगार के प्रति किया जागरूक, आत्मनिर्भर बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में महिलाओं को कचरा प्रबंधन और स्वरोजगार के प्रति किया जागरूक, आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:19 PM IST
Link Copied
शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नगर परिषद चम्बा ने पहल की है। दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) और एरिया लेवल फेडरेशन से जुड़ी महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।
इस गतिविधि के दौरान महिलाओं को घरों से निकलने वाले कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण करने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू स्तर पर जैविक खाद तैयार करने की प्रक्रिया और इसके महत्व से अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करने के साथ स्वरोजगार की गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। नगर परिषद की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और शहर में बेहतर कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बढ़ावा देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।