Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nine government schools in Chamba granted CBSE status

Chamba News: चंबा के नौ सरकारी स्कूलों को मिला सीबीएसई का दर्जा

Fri, 20 Nov 2026 03:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
Nine government schools in Chamba granted CBSE status
चंबा के नौ सरकारी स्कूलों को मिला सीबीएसई का दर्जा
विज्ञापन

भरमौर के पांच और चुराह के चार स्कूलों को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सरकार ने जारी की अधिसूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के नौ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध करने की अधिसूचना जारी हो गई है। इनमें भरमौर विधानसभा क्षेत्र के पांच और चुराह विधानसभा क्षेत्र के चार स्कूल शामिल हैं।


इस फैसले से दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा का अवसर मिलेगा। भरमौर के मैहला, लिल्ह, भरमौर, होली और सुनारा के स्कूल सीबीएसई सूची में शामिल हुए। वहीं, चुराह के बैरागढ़, थल्ली, जज्झाकोठी और हिमगिरि के स्कूलों को भी सीबीएसई से संबद्धता मिली। अधिसूचना के बाद स्कूलों को सीबीएसई का दर्जा मिलने का रास्ता साफ हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने भरमौर और चुराह प्रवास के दौरान इन स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की घोषणा की थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सरकारी स्कूलों को सीबीएसई का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई थी। इस मांग पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाया था।कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ललित ठाकुर और कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना ने यह मांग रखी थी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहनाया गया है। यह निर्णय भरमौर और चुराह के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक पाठ्यक्रम और राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed