Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rewari News ›   Former minister Banwari Lal has distanced himself from Sunil Moosepur’s statement, saying, "Ask him about it."

सुनील मूसेपुर के बयान से पल्ला झाड़ गए पूर्व मंत्री बनवारी लाल, बोले- उनसे ही पूछो

Mon, 23 Nov 2026 06:27 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:27 PM IST
Former minister Banwari Lal has distanced himself from Sunil Moosepur’s statement, saying, "Ask him about it."
रेवाड़ी। भाजपा नेता सुनील मूसेपुर की ओर से वोट चोरी और रेवाड़ी में विकास नहीं होने को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि यह सुनील मूसेपुर का निजी बयान है और इस बारे में उनसे ही पूछा जाना चाहिए। वहीं, रेवाड़ी में विकास नहीं होने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने भाजपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों का ब्योरा दिया। उन्होंने नेशनल हाईवे, फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज, माजरा में निर्माणाधीन एम्स और शैक्षणिक संस्थानों को विकास के उदाहरण के तौर पर गिनाया। सोमवार को रेवाड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री से सुनील मूसेपुर के हालिया बयान को लेकर सवाल किया गया। मूसेपुर ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि वोट चोरी हो रही है, लेकिन इसमें सरकार की बजाय अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वर्ष 1952 से लेकर अब तक रेवाड़ी में कोई खास विकास नहीं हुआ और शहर वहीं खड़ा है। पार्टी के ही नेता की ओर से सरकार और क्षेत्र के विकास पर सवाल उठाए जाने के संबंध में जब डॉ. बनवारी लाल से जवाब मांगा गया तो उन्होंने इसे संबंधित नेता का निजी विचार बताते हुए टिप्पणी करने से बचने का प्रयास किया। कांग्रेस पर निशाना, राजस्थान का दिया उदाहरण वोट चोरी के आरोपों पर डॉ. बनवारी लाल ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन राज्यों में चुनाव जीतती है, वहां मतदाता सूची पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन हारने पर वोट चोरी का मुद्दा उठाने लगती है। उन्होंने सवाल किया कि यदि राजस्थान में भी वोट चोरी हुई होती तो वहां भाजपा की जीत कैसे होती। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को राजनीतिक मुद्दा करार देते हुए भाजपा का बचाव किया। एम्स से लेकर फ्लाईओवर तक गिनाईं उपलब्धियां रेवाड़ी में विकास नहीं होने के आरोपों पर पूर्व मंत्री ने कहा कि जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े काम हुए हैं। उन्होंने नेशनल हाईवे, फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज का उल्लेख करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से आवागमन की सुविधाओं में सुधार हुआ है। माजरा में निर्माणाधीन एम्स को स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी परियोजना बताया। इसके अलावा कृषि कॉलेज में एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई शुरू होने तथा धामलावास में पॉलिटेक्निक कॉलेज को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि बताया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था में हुए कार्यों का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लोग स्वयं देख सकते हैं। 25 नवंबर को हरियाणा पहुंचेगी समरसता यात्रा प्रेसवार्ता में डॉ. बनवारी लाल ने संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से निकाली जा रही समरसता यात्रा की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को पंजाब से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन ने यात्रा का शुभारंभ किया था। यह यात्रा 25 नवंबर को यमुनानगर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। इसी दिन कुरुक्षेत्र के उमरी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा सोनीपत होते हुए उत्तर प्रदेश जाएगी। वहीं, 28 नवंबर को दूसरी यात्रा दिल्ली से हरियाणा में प्रवेश कर फरीदाबाद और पलवल होते हुए वाराणसी के लिए रवाना होगी। यात्रा के स्वागत और आयोजन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ग्राम्य विकास योजना के तहत 5.23 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ, दिसंबर में जारी होगी पहली किस्त

23 Nov 2026

अमृतसर में आवाज कम करने की अपील पर पड़ोसी से मारपीट, वीडियो वायरल

23 Nov 2026

वाराणसी: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सिगरा से निकली भव्य नगर कीर्तन

23 Nov 2026

कल्पना पटवारी से खास बातचीत, बोलीं- बाबा विश्वनाथ की कृपा से सजा सुरों का सफर

23 Nov 2026

मेले में 65 हजार डेरे, 10 लाख श्रद्धालुओं ने डाला डेरा

23 Nov 2026
विज्ञापन

ढोल की थाप पर झूम रहे श्रद्धालु, जादू के खेल भी बने आकर्षण

23 Nov 2026

फिरोजपुर में युवक का नग्न वीडियो बनाया, पैसे न देने पर वायरल करने की दी धमकी

विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली और बैलगाड़ियों से पहुंच रहे श्रद्धालु

23 Nov 2026

तिगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे से गूंजे घाट

23 Nov 2026

सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू भाजपा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का पुतला फूंका

23 Nov 2026

कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, पार्टी पूरी तरह एकजुट : औजला

23 Nov 2026

ऊना: मांगें पूरी न होने पर 27 नवंबर को शिमला मुख्यालय का घेराव करेंगे एचआरटीसी पेंशनर

23 Nov 2026

साधु-संतों ने कुंभ की तर्ज पर निकाली शाही पेशवा शोभायात्रा

23 Nov 2026

VIDEO: झोपड़ी में सो रहे ग्रामीण को तेंदुए ने मार डाला, 100 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव

23 Nov 2026

VIDEO: चोरी की घटना को अंजाम देने जमा हुए बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

23 Nov 2026

कांगड़ा: टीबी मरीजों को एकमे वेलफेयर फाउंडेशन ने वितरित की पोषण किट, पौष्टिक आहार के महत्व पर कार्यशाला आयोजित

23 Nov 2026

मेले में बच्चों की पहली पसंद बनी ऊंट की सवारी

23 Nov 2026

कानपुर: घटिया निर्माण सामग्री से ग्राम पंचायत सचिवालय की हालत जर्जर

23 Nov 2026

कानपुर: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लटका ताला, निराश लौट रहे ग्रामीण

23 Nov 2026

कानपुर: रमेलनगर में राजकीय पशु सेवा केंद्र पर लटका मिला ताला

23 Nov 2026

कानपुर: जर्जर सड़क से सीएचसी पहुंचने में मरीजों को हो रही परेशानी

23 Nov 2026

कानपुर: कई माह से गिरी पड़ी पारा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी

23 Nov 2026

तिगरी गंगा मेले में द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिरों का दर्शन कर रहे श्रद्धालु

23 Nov 2026

खबर का असर: कार्तिक पूर्णिमा पर हुई महिला वस्त्र परिवर्तन कक्ष की सफाई

23 Nov 2026

खबर का असर: रानी लक्ष्मीबाई चौराहे के पास ओपन जिम पार्क की कराई गई सफाई

23 Nov 2026

कानपुर: हर घर जल योजना का सपना अधूरा, पाइपलाइन बिछी पर नहीं पहुंचा पानी

23 Nov 2026

कानपुर: अवैध अतिक्रमण से हाईवे पर नहीं बन सका फुटपाथ और नाला

23 Nov 2026

कानपुर: मंधना सब्जी बाजार के पास स्टेट हाईवे धंसने से नाली जैसी सड़क होने से हादसे का खतरा

23 Nov 2026

कानपुर: कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर घाटों पर की गई बैरिकेडिंग, तैयारियां पूरी

23 Nov 2026

कानपुर: बिठूर में विधायक आवास के पास सिटी बस और लोडर फंसने से लगा जाम

23 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed