{"_id":"6b004174a53cb3ed8d0bda2b","slug":"video-kajal-emerged-victorious-in-the-400-meter-race-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"400 मीटर दौड़ में काजल ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी।
महिला एवं बाल विकास विभाग खंड डीघल की ओर से बेरी खेल स्टेडियम में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ में काजल ने बाजी मारी और डिस्कस थ्रो में मनोज लकड़िया अव्वल रही। प्रतियोगिता में बेरी एसडीएम रेणुका नांदल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने हरी झंडी दिखाकर खेलों की शुरूआत की। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी राजबाला की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इसमें म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़,साइकिल दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। 400 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, निशु द्वितीय, सिकु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर दौड़ में इशिका प्रथम, क्रांति ने द्वितीय, सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, प्रतिभा द्वितीय, रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में मोनिका प्रथम, सुमित्रा द्वितीय, कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल दौड़ में मनीषा प्रथम, पारुल ने द्वितीय व प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो मनोज प्रथम, पिंकी द्वितीय, प्रमिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में बेरी ब्लॉक के अलग-अलग गांवों से महिलाओं ने प्रतियोगिताओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं को पदक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुपरवाइजर रेखा, ममता, पूजा, स्वीटी, नीरज, सुषमा, प्रीति, पीटीआई पिंकेश, सहायक संदीप, लिपिक संदीप, करतार सिंह आदि मौजूद रहे। सुपरवाइजर रेखा ने बताया कि विभाग की तरफ से हर वर्ष महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता हैं, जिसमें बेरी ब्लॉक के आसपास गांवों की महिलाएं प्रतियोगिता में भाग लेती हैं। महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल महिलाओं के आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।