{"_id":"6b043e0a6d7990a78d0898c9","slug":"video-despite-receiving-recognition-at-the-national-level-there-is-neglect-puran-bhat-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के बावजूद हो रही अनदेखी : पूरन भाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के बावजूद हो रही अनदेखी : पूरन भाट
हिसार। नागौर, राजस्थान के कठपुतली कलाकार पूरण भाट और अक्षय भाट समेत अन्य सदस्यों ने तीन दिनों में जिले में कई जगह मनोरंजक कठपुतली शो और कार्यशाला का आयोजन किया। इस दल के मुखिया पूरण भाट कठपुतली कलाकार हैं। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के बावजूद उन्हें सरकारी अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है।
वह वर्ष 2003-04 में नई दिल्ली की राष्ट्रीय कला अकादमी से सम्मानित हो चुके हैं। यह देश की प्रमुख स्वायत्त सांस्कृतिक संस्था है। यह संस्था दृश्य कला के संवर्धन और संरक्षण के लिए कार्य करती है। इसके बावजूद इस परिवार को अपने गृहराज्य या जिले में वांछित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
पूरण बताते हैं कि राजस्थान की भाट जाति अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत आरक्षित श्रेणी की है। इसके अधिकतर सदस्य घुमंतू परिवारों में रहते हैं। इनमें से अधिकतर परिवार कठपुतली शो जैसी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद कई सदस्यों के पास नागरिकता के लिए नागरिक कार्ड या जाति प्रमाणपत्र तक नहीं है। इस कारण वह पात्र होने के बावजूद बुढ़ापा और कलाकारों की पेंशन समेत अन्य सरकारी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
पूरण बताते हैं कि उनका मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड सरकारी संस्था की ओर से बनाया गया है। इस आधार पर हर नागरिक का डिजिटल बायोमेट्रिक रिकॉर्ड भी केंद्र और राज्य सरकार के पास उपलब्ध है। वह हर चुनाव में मतदान भी करते हैं। इस आधार पर किसी भी योजना का पात्र बनने पर संबंधित नागरिक को जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने की सूचना या योजना का लाभ ओटीपी सत्यापन के आधार पर स्वत: मिलना चाहिए।
-इनसेट-
डिजिटल दौर में मुश्किल हो रहा कला को बचाना :
कठपुतली कलाकार पूरण भाट बताते हैं कि वह लकड़ी, धागे और पारंपरिक पहनावे के आधार पर डमी बताते हैं। इन्हें पारंपरिक पोशाक पहनाई जाती है। यह कठपुतलियां कई अन्य वस्तुओं से भी बनाईं जा रहीं हैं। इनके माध्यम से नशामुक्ति और दहेज प्रथा उन्मूलन समेत अन्य संदेश भी जनता तक रोचक तरीके से पहुंचाए जाते हैं। डिजिटल दौर में इस पारंपरिक कला को निभाना मुश्किल होता जा रहा है। अधिकतर लोग लैपटॉप या मोबाइल फोन पर व्यस्त रहने लगे हैं। इसकी अति से जिंदगी समेत दिमाग भी खराब हो रहा है। इस कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हो गईं हैं। ऐसे लोग अपने बिस्तर या घर पर ही सारी सुविधाएं जुटाना चाह रहे हैं। डिजिटल आभासी दुनिया में एक-दूसरे को वर्षों से जानने वाले लोग कभी आमने-सामने नहीं मिल पाते। ऐसे लोग पक्षियों का कलरव सुनने, चांदनी रात के बदलाव और आकाशगंगा को निहारने समेत कई सामान्य गतिविधियों को महसूस करने जैसे सर्वसुलभ, सार्वभौमिक सुख तक से वंचित होते जा रहे हैं। इस धोखे से लोगों को बचाने के लिए देश, समाज और सरकार को शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने चाहिए। इसके तहत शैक्षणिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। ऐसे स्थानों पर हर प्रकार की कलाओं और कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलना चाहिए। तभी लोग घरों से निकलेंगे। वह साइबर अपराध जैसी धोखाधड़ी से भी बचेंगे। इसका लाभ कलाकारों को भी हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।