{"_id":"6b001a0c1e65e478d3080339","slug":"two-people-including-a-woman-arrested-for-snatching-earrings-from-women-s-ears-in-rudrapur-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: महिलाओं के कुंडल झपटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार, दो सोने के कुंडल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: महिलाओं के कुंडल झपटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार, दो सोने के कुंडल बरामद
Fri, 20 Nov 2026 03:29 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:29 PM IST
सार
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में महिलाओं के कानों से सोने के कुंडल झपटकर फरार होने के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिलाओं के कानों से कुंडल झपटने वाले महिला समेत दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में महिलाओं के कानों से सोने के कुंडल झपटकर फरार होने वाले महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीने गए दोनों सोने के कुंडल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को बालाजी पुरम निवासी मुनेन्द्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां के कानों से बाइक सवार महिला और पुरुष कुंडल झपटकर फरार हो गए। इसी दिन उर्मिला राय ने भी दुर्गा मंदिर से लौटते समय अपने कुंडल छीनने की शिकायत दी थी। दोनों घटनाओं में एक ही बाइक का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर गठित टीम ने 20 नवंबर को आनंदपुर रोड स्थित परमल टाउन के पास से राहुल रस्तोगी निवासी ट्रांजिट कैंप और रवीना निवासी बरेली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक सोने का कुंडल बरामद हुआ। पीड़ितों ने कुंडलों की पहचान भी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
