Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elephant Rustom's entry into Corbett postponed

कॉर्बेट अभी दूर: राजा के बिछड़ने के बाद तन्हा जी रहे रुस्तम का और बढ़ा इंतजार, डॉक्टर की छुट्टी ने रोकी विदाई

Fri, 20 Nov 2026 12:56 PM IST
Heera साक्षी सक्सेना
साक्षी सक्सेना Published by: Heera Updated Fri, 20 Nov 2026 12:56 PM IST
सार

संजय वन में अकेले रह गए हाथी के शावक रुस्तम को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व शिफ्ट करने की योजना फिलहाल टल गई।

विज्ञापन
Elephant Rustom's entry into Corbett postponed
राजा के साथ रूस्तम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संजय वन में अकेले रह गए हाथी के शावक रुस्तम की कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नई शुरुआत की उम्मीद फिलहाल टल गई। स्वास्थ्य जांच के लिए भेजे गए ब्लड सैंपल की रिपोर्ट सामान्य आने के बाद वन विभाग की टीम उसे वाहन से लेकर रामनगर स्थित जिम कॉर्बेट पहुंची, लेकिन वहां डॉक्टर के छुट्टी पर होने के कारण रुस्तम को प्रवेश नहीं मिल सका।

विज्ञापन

वन विभाग ने रुस्तम को बेहतर प्राकृतिक माहौल और दूसरे हाथियों का साथ दिलाने के लिए कॉर्बेट शिफ्ट करने की तैयारी की थी। इसके लिए पहले उसकी स्वास्थ्य जांच कराई गई और ब्लड सैंपल आईवीआरआई बरेली भेजे गए थे। रिपोर्ट सामान्य आने के बाद टीम उसे लेकर कॉर्बेट पहुंची थी। हालांकि, वहां के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रुस्तम की जांच कॉर्बेट के पशु चिकित्सक ही करेंगे। उनकी जांच में स्वस्थ पाए जाने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही उसे रिजर्व में प्रवेश दिया जाएगा। डॉक्टर के उपलब्ध नहीं होने से रुस्तम की विदाई टल गई। फिलहाल उसे दोबारा संजय वन में ही रखा गया है।

विज्ञापन

जंगल में बेसहारा मिले थे राजा और रुस्तम
जंगल में अपनी मां से बिछड़कर बेसहारा हुए दो नन्हे हाथियों को वन विभाग ने अलग-अलग समय पर रेस्क्यू किया था। जनवरी 2025 में करीब एक माह का घायल शावक वनकर्मियों को मिला, जिसे संजय वन लाकर राजा नाम दिया गया। कुछ समय बाद एक और बिछड़ा शावक मिला। उसे भी रेस्क्यू कर संजय वन लाया गया। राजा के साथ रहने के कारण उसका नाम रुस्तम रखा गया। दोनों की देखभाल वनकर्मी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा की मौत ने रुस्तम को कर दिया अकेला
संजय वन में राजा और रुस्तम की दोस्ती वनकर्मियों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र थी, लेकिन दिसंबर 2025 में बीमारी के चलते राजा की मौत हो गई। करीब एक साल के राजा के जाने के बाद रुस्तम का साथी भी छिन गया। संजय वन में वह अकेला रह गया। हाथियों के सामाजिक स्वभाव और झुंड में रहने की प्रवृत्ति को देखते हुए वन विभाग को उसके अकेलेपन की चिंता सताने लगी। इसके बाद उसे दूसरे हाथियों के बीच भेजने की कवायद शुरू हुई।

दोस्ती के बाद बढ़ने लगी थी वर्चस्व की जंग
संजय वन के एक ही बाड़े में साथ पल रहे राजा और रुस्तम की उम्र बढ़ने के साथ उनके व्यवहार में भी बदलाव आने लगा था। कभी एक-दूसरे के साथ खेलने वाले दोनों शावकों के बीच धीरे-धीरे वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई। खेल-खेल में होने वाला संघर्ष कई बार आक्रामक होने लगा। दोनों एक-दूसरे को चोट न पहुंचाएं, इसके लिए वन विभाग ने एहतियातन उन्हें अलग-अलग बाड़ों में रखने का फैसला लिया। इसके बाद दोनों की साथ रहने वाली कहानी भी खत्म हो गई।

रूस्तम को लेकर टीम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व गई थी, लेकिन डॉक्टर नहीं होने के कारण रूस्तम को वापस लाना पड़ा।- रूप नारायण गौतम, रेंजर, टांडा रेंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed