{"_id":"6afeb8dbf08f234181080002","slug":"18th-national-rafting-championship-begins-in-devprayag-17-teams-from-across-india-to-compete-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग: संगम में रोमांच, 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज, देशभर की 17 टीमें ले रही हैं हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग: संगम में रोमांच, 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज, देशभर की 17 टीमें ले रही हैं हिस्सा
Thu, 19 Nov 2026 02:29 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग में 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग संगम तट पर गुरुवार को 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से रिकॉर्ड 17 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो अब तक की सर्वाधिक भागीदारी है।
विज्ञापन
यूनाइटेड राफ्टिंग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और एशिया के अध्यक्ष शौकत सिकंद ने जानकारी देते हुए बताया कि देवप्रयाग में आयोजित इस चैंपियनशिप में इंडियन आर्मी, आईटीबीपी (ITBP), पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, निमास (NIMAS), जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक सहित कई प्रमुख टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और मिक्स्ड वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। शौकत सिकंद ने बताया कि इस चैंपियनशिप की विजेता टीमें अगले वर्ष होने वाली विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अरुणाचल प्रदेश में होने वाली एशियन चैंपियनशिप, तुर्की में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप, केन्या में होने वाला वर्ल्ड कप और चेक रिपब्लिक में आयोजित होने वाली अंडर-21 प्रतियोगिता शामिल है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...बदरीनाथ धाम: शीतकालीन तपस्या के लिए 25 साधुओं ने लगाई अर्जी, पुलिस सत्यापन के बाद ही मिलेगा प्रवेश
उन्होंने इस बात पर विशेष खुशी जताई कि इस बार पंजाब से युवा लड़कियों की एक नई टीम भी पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यहां से चुनी गई सर्वश्रेष्ठ टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतकर नाम रोशन करेगी।
