Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Harish Rawat says rahul gandhi meeting boosted energy hints at active role in uttarakhand politics

उत्तराखंड: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हरीश रावत में लौटा जोश, बोले-मेरी यात्रा को लेकर छाया कुहासा छंट गया

Thu, 19 Nov 2026 07:52 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 19 Nov 2026 07:52 AM IST
सार

उम्र के इस पड़ाव पर पार्टी नेतृत्व से मिली अहमियत को हरीश रावत ने अपने लिए बड़ा प्रोत्साहन बताया है। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उनके तेवर और सक्रियता को लेकर भी नए संकेत मिले हैं।

विज्ञापन
Harish Rawat says rahul gandhi meeting boosted energy hints at active role in uttarakhand politics
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से कई राजनीति मुद्दों पर खुली बातचीत से खुद को उत्साहित महसूस कर रहा हूं। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नई ऊर्जा व स्फूर्ति की अनुभूति हो रही है। इसका असर उत्तराखंड में दिखाई देगा।

विज्ञापन

हरीश रावत ने कहा मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार यह है कि 80 की उम्र तब पार्टी नेतृत्व मुझे उत्तराखंड और देश में पार्टी के लिए उपयोगी माना है। इस उम्र में पार्टी नेतृत्व यह कहना मेरे लिए एक बूस्टर डोज का काम कर रहा है। काम तो मैं पहले भी करता रहता था या करता रहता हूं। मैंने अपनी धन्यवाद जनसंवाद यात्रा के विषय में भी नेतृत्व के सामने अपनी सोच रखने का अवसर मिला।

विज्ञापन


मुझे भी नोटिस देकर तलब किया
मैंने नेतृत्व को अवगत कराया कि मैं लंबे समय से बीमार रहा और एक गंभीर परिस्थिति से गुजरा और लोगों ने मेरे स्वास्थ्य को लेकर अपने-अपने तरीके से चिंताएं भी जताई। इसी दौरान ईडी ने भी मेरे एक सहयोगी के घर पर छापा मारा और मुझे भी नोटिस देकर तलब किया। मेरी धन्यवाद यात्रा से पार्टी को लाभ मिल रहा था लेकिन प्रदेश प्रभारी की ओर से यात्रा रोके जाने का निर्देश मिलने के बाद मैंने अपनी आगे की धन्यवाद यात्रा स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: दो हजार रुपये तक बढ़ सकता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, यूपी में बढ़ाने से अब सरकार पर दबाव

हरदा ने कहा, जब चलते हैं तो बहुत सारी धूल उड़ती है, बहुत सारी आवाजें उठती हैं। इससे जो वास्तविक उद्देश्य होता है, वह ढक जाता है। हमारी यात्रा का जो वास्तविक उद्देश्य व लक्ष्य था, वह दोनों धूल और यातायात से उठती हुई आवाजों के कारण कुहासा सा छा गया। राष्ट्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद वह कुहासा छंट गया होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed