चमोली: केदारनाथ में घोड़ा संचालक तीन माह से लापता, पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज ग्रामीणों ने निकाली रैली
तीन महीने से लापता व्यक्ति का कोई सुराग न मिलने और मामले में कार्रवाई न होने की नाराजगी के बीच लोगों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने लापता व्यक्ति की तलाश के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाने और पूरे मामले में तेजी से कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार
सलुड गांव का एक व्यक्ति पिछले तीन महीने से लापता है। वह केदारनाथ में घोड़े का संचालन करता था। काफी समय बीतने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
लापता व्यक्ति की तलाश को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने नगर में रैली निकाली। उन्होंने लापता व्यक्ति का जल्द पता लगाने और मामले में कार्रवाई करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि तीन महीने बीत जाने के बाद भी व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिलना चिंता का विषय है।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की आयु सीमा बढ़ी, चीनी मिलों को 207.75 करोड़ की बैंक गारंटी
रैली के माध्यम से ग्रामीणों ने पुलिस के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मांग की कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए लापता व्यक्ति की तलाश तेज करे और जल्द से जल्द उसका पता लगाए। इस दौरान ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला।
