Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Allahabad High Court UP RO ARO Computer Assistant Exam 2026: City Intimation Slip Released, Check Exam dates

इलाहाबाद हाईकोर्ट: आरओ-एआरओ भर्ती की परीक्षा तिथि और सिटी स्लिप जारी, दिसंबर में इन तारीखों पर एग्जाम

Fri, 27 Nov 2026 01:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 27 Nov 2026 01:50 PM IST
सार

समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायक भर्ती परीक्षा 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो गई है। परीक्षा दिसंबर में यूपी के 15 शहरों में कई पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर नहीं, बल्कि सीबीटी मोड में होगी। जानें परीक्षा की तिथियां और अन्य जानकारी...
 

विज्ञापन
Allahabad High Court UP RO ARO Computer Assistant Exam 2026: City Intimation Slip Released, Check Exam dates
Allahabad High Court RO ARO Exam 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर सहायक भर्ती परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना है। भर्ती परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक लिंक के जरिए अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 27 नवंबर 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, भर्ती परीक्षा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) द्वारा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट आरओ-एआरओ की परीक्षा कब होगी?

भर्ती परीक्षा का प्रथम चरण यानी प्रारंभिक परीक्षा (सामान्य अध्ययन) 8, 9 और 10 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में कई पालियों में होगी। आयोग की सूचना के मुताबिक, परीक्षा पहले विज्ञापन के अनुसार ओएमआर आधारित मोड में होनी थी, लेकिन अब इसे कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की बाकी शर्तें और नियम पहले जारी विज्ञापन के अनुसार ही रहेंगे।

विज्ञापन


नोटिस देखें:



इन 15 शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र

 
परीक्षा शहर परीक्षा शहर
आगरा लखनऊ
अलीगढ़ मुरादाबाद
बरेली मुजफ्फरनगर
गाजियाबाद मेरठ
गोरखपुर नोएडा
झांसी प्रयागराज
कानपुर वाराणसी

 

इस लिंक से डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप

अभ्यर्थियों की सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे डाउनलोड करने के लिए cdn.digialm.com//EForms/configuredHtml//970/103540/IKuiiRXVDxSIXpGK42/login.html लिंक पर जाना होगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है। इसे परीक्षा प्रवेश पत्र न समझें। उपलब्ध सूचना में प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख नहीं बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन किया, फीस भी भरी, लेकिन सिटी स्लिप नहीं मिली?

सार्वजनिक सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन की सभी प्रक्रियाएं पूरी की हैं और निर्धारित परीक्षा शुल्क भी जमा किया है, लेकिन उन्हें सिटी इंटिमेशन स्लिप नहीं मिली है, वे अपनी शिकायत के समाधान के लिए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

  • हेल्पडेस्क नंबर: 9986638901
  • ईमेल: allahabadhighcourt.helpdesk@gmail.com

सीबीटी परीक्षा और नॉर्मलाइजेशन के दिशा-निर्देश भी उपलब्ध

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से जुड़े दिशा-निर्देश और Z-Score Normalization की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को इन निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed