Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Fireworks will light up sky for 10 minutes over sandbanks across Ganges creating a vibrant

वाराणसी: गंगा पार रेती पर 10 मिनट तक होगी आतिशबाजी, विश्वनाथ धाम के सामने दिखेगी सतरंगी छटा

Mon, 23 Nov 2026 01:04 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Mon, 23 Nov 2026 01:04 PM IST
सार

देव दीपावली पर 24 नवंबर को विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने गंगा पार रेती पर रात 8:30 से 8:40 बजे तक ग्रीन एरियल फायर शो होगा। आयोजन में लेजर, शिव भजन और विशेष आतिशबाजी का समन्वय देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Varanasi Fireworks will light up sky for 10 minutes over sandbanks across Ganges creating a vibrant
देव दीपावली 2026, वाराणसी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को आयोजित होने वाली देव दीपावली में इस बार काशी के घाट 11 लाख दीपों से जगमगाएंगे। वहीं, श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने गंगा पार रेती पर 10 मिनट का ग्रीन एरियल फायर शो आयोजित किया जाएगा। रात 8:30 से 8:40 बजे तक होने वाले इस शो में लेजर, संगीत और प्रदूषण रहित आतिशबाजी का संगम देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि देव दीपावली को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए घाटों पर दीप प्रज्वलन के साथ विशेष सांस्कृतिक और तकनीकी आयोजन किए जा रहे हैं। गंगा पार रेती पर होने वाले शो में भगवान शिव को समर्पित भजनों की धुन पर आसमान में रंग-बिरंगे पैटर्न और आकर्षक आकृतियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


शिव भजनों की धुन पर होगी आतिशबाजी
शो के दौरान संगीत की लय के साथ आतिशबाजी का तालमेल होगा। आसमान में उभरने वाली रंगीन आकृतियों का प्रतिबिंब गंगा की लहरों पर भी दिखाई देगा। इससे गंगा के दोनों किनारों से श्रद्धालु और पर्यटक इस आयोजन का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहली बार इस्तेमाल होंगे 8 इंच के विशेष शेल्स
आयोजन का संयोजन कर रही संस्था ऐक्सिस कम्युनिकेशन के वाइस प्रेसिडेंट संजय प्रताप सिंह के अनुसार, देव दीपावली पर भारत में पहली बार 8 इंच के विशेष आतिशबाजी शेल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शेल्स से निकलने वाले गोले आसमान में 500 से 600 फीट की ऊंचाई तक जाएंगे। शो में माल्टा शैली की आकृतियां भी दिखाई जाएंगी।

सुरक्षा और यातायात के इंतजाम
देव दीपावली पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की है। घाटों से लेकर प्रमुख मार्गों तक इंतजाम किए गए हैं, ताकि आयोजन के दौरान लोगों को सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed