Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Temple sugam darshan Online booking closed for Dev Deepawali 2026 in Varanasi

काशी विश्वनाथ धाम: देव दीपावली पर सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग बंद, 15 दिन में 868 भक्तों ने यूपीआई से किया दान

Mon, 23 Nov 2026 11:31 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Nov 2026 11:31 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर में देव दीपावली पर सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी। मंदिर न्यास की वेबसाइट पर 24 नवंबर की बुकिंग बंद होने की सूचना मिली है। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple sugam darshan Online booking closed for Dev Deepawali 2026 in Varanasi
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में देव दीपावली के दिन सुगम दर्शन के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। मंदिर न्यास की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि 24 नवंबर को भारी भीड़ के चलते बुकिंग सस्पेंड कर दी गई है, जबकि सोमवार के दो छोड़कर सभी स्लॉट रविवार रात आठ बजे तक बुक हो गए थे।

विज्ञापन


मंगला आरती के लिए टिकट नहीं है। नवंबर में 900 से ज्यादा भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के नाम 20 लाख रुपये यूपीआई किया है। इसमें पिछले 15 दिनों में 868 भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के धाम में 12.51 लाख रुपये का यूपीआई किया। अधिकतम 3.30 लाख रुपये और औसतन 1441 रुपये थे। इस पूरे महीने 35 भक्तों ने न्यास के अन्न क्षेत्र को 8.25 लाख रुपये का दान किया।
विज्ञापन


आईआईटी की सेमेस्टर परीक्षा, यूपीएससी के नाम भी दान 
जगदीश झा नाम के भक्त ने वैदिक शिक्षा का आशीर्वाद मांगकर बाबा विश्वनाथ को 1100 रुपये का यूपीआई किया। आईआईटी कानपुर में सेमेस्टर परीक्षा और उच्च शिक्षा के लिए आशी परमार और सुहार्थी नाम के भक्तों ने 501-501 रुपये का ऑनलाइन डोनेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कामना से किया दान
एक भक्त ने अपनी बेटी की यूपीएससी परीक्षा के लिए बाबा से कामना कर 501 रुपये का दान किया। एक भक्त ने बेहतर शिक्षा और दूसरे ने बेटी की अच्छी शिक्षा के लिए दान कर आशीर्वाद मांगा। एक भक्त ने स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों की बेहतरी कामना की। सेमेस्टर परीक्षाओं और यूपीएससी के साथ ही अस्पताल में बेहतर इलाज की कामना से भक्त यूपीआई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed