Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Attempt to Murder Case Filed Against MP Jagdambika Pal Supporters

सिद्धार्थनगर: सीएचसी शिलान्यास में भाजपा नेता से मारपीट, सांसद जगदंबिका पाल के छह समर्थकों पर केस दर्ज

Tue, 24 Nov 2026 01:42 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 24 Nov 2026 01:42 PM IST
सार

21 नवंबर को सीएचसी बढ़नी के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के छह समर्थकों और दो दर्जन अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। विधायक समर्थक प्रदीप कुमार उर्फ प्रदीप कमलापुरी की शिकायत पर पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Attempt to Murder Case Filed Against MP Jagdambika Pal Supporters
सांसद जगदंबिका पाल के समर्थकों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बढ़नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह-संयोजक प्रदीप कुमार गुप्ता के साथ मारपीट और गला दबाकर हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना ढेबरुआ पुलिस ने छह नामजद और दो दर्जन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। मुकदमे में हत्या के प्रयास समेत भारतीय न्याय संहिता की छह धाराएं लगाई गई हैं।

विज्ञापन

21 नवंबर को हुई थी घटना

घटना 21 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे सीएचसी बढ़नी के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हुई थी। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार गुप्ता कार्यक्रम में मंच पर मौजूद थे। यह कार्यक्रम विधायक विनय वर्मा की ओर से आयोजित किया गया था। इसी दौरान सांसद जगदंबिका पाल अपने साथ करीब 50 से 60 लोगों को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गला पकड़कर जोर से दबाने का आरोप

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सांसद के साथ आए कुछ लोगों ने प्रदीप कुमार गुप्ता को गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद विधायक का समर्थक समझकर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

एफआईआर में रिंकू पाल पर प्रदीप कुमार गुप्ता का गला पकड़कर जोर से दबाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने घटना के दौरान पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के मौजूद रहने के बावजूद बीच-बचाव नहीं किए जाने की बात भी प्राथमिकी में कही है।

विज्ञापन

दो दर्जन अज्ञात लोग भी आरोपी

पुलिस ने मामले में अनिल अग्रहरि, सूर्य कुमार पांडेय उर्फ पहलवान, मुरारी सिंह, पंकज चतुर्वेदी, कैलाश और रिंकू पाल को नामजद किया है। इनके अलावा दो दर्जन अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

थाना ढेबरुआ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 191(2), 115(2), 352, 351(3) और 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed