Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Pradhan Sangh extends support to the agitation by 'Rozgar Sevaks'

Siddharthnagar News: रोजगार सेवकों के आंदोलन को प्रधान संघ का समर्थन, योजनाओं का संचालन रोकने की अपील

Mon, 23 Nov 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Pradhan Sangh extends support to the agitation by 'Rozgar Sevaks'
- मानदेय वृद्धि, समय से भुगतान और उत्पीड़न पर रोक की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन
विज्ञापन

- प्रधान संघ अध्यक्ष ने जारी किया समर्थन पत्र, आंदोलन जारी रहने तक मनरेगा व वीबी-जी राम जी योजना का संचालन नहीं करने का अनुरोध
भनवापुर। रोजगार सेवकों के मानदेय में बढ़ोतरी, समय से भुगतान और उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को भनवापुर में ग्राम प्रधान संघ का समर्थन मिल गया है। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद उर्फ लालजी शुक्ला ने लिखित समर्थन पत्र जारी कर ग्राम प्रधानों और ग्राम प्रशासकों से आंदोलन में सहयोग की अपील की है। साथ ही आंदोलन जारी रहने तक मनरेगा और वीबी-जी राम जी योजना का संचालन नहीं करने का अनुरोध किया है।
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष धनवापुर के अजय यादव ने प्रधान संघ अध्यक्ष से रोजगार सेवकों के समर्थन में मनरेगा संबंधी कार्य नहीं कराने की अपील की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए अरविंद उर्फ लालजी शुक्ला ने समर्थन पत्र जारी किया।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में रोजगार सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मनरेगा समेत ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के संचालन में ग्राम प्रधानों और रोजगार सेवकों के बीच समन्वय जरूरी है। रोजगार सेवकों के बिना ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का संचालन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि रोजगार सेवक लंबे समय से उत्पीड़न, समय से मानदेय नहीं मिलने और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में ग्राम प्रधानों और प्रशासकों की जिम्मेदारी है कि वे उनके आंदोलन का समर्थन करें। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों और ग्राम प्रशासकों से आंदोलन को समर्थन देने तथा आंदोलन जारी रहने तक संबंधित योजनाओं का संचालन नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed