Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Mohan Bhagwat says the country is not yet highly developed—children go abroad to study

यूपी: मोहन भागवत बोले- देश सर्वोच्च विकसित नहीं, विदेश पढ़ने जाते हैं बच्चे; अमेरिका-इंग्लैंड पर कही ये बात

Mon, 23 Nov 2026 06:48 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 23 Nov 2026 06:48 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर स्थित शुकदेव आश्रम में आरएसएस प्रमुख ने कहा कि देश को पुरानी नींव पर खड़ा करना होगा। तारणहार विरासत हमारे पास है, उसी पर हमें लौटना होगा।  

विज्ञापन
UP: Mohan Bhagwat says the country is not yet highly developed—children go abroad to study
मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत अभी दुनिया का सर्वोच्च विकसित देश नहीं बना है। अभी भी ज्ञान के मामले में हमारे यहां के बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश जाना पड़ता है। देश को उसकी पुरानी नींव पर फिर से खड़ा करना होगा। श्रीमद्भागवत ही बताता है कि ईश्वर की भक्ति पर दृढ़ रहो। दुनिया ऐसी ही है, ऊपर-नीचे होती रहती है। आधुनिक दुनिया में हो सकता है कुछ लोग आपको आउट ऑफ डेट मानते होंगे लेकिन ये आज का आउट ऑफ डेट कल की दुनिया का अप-टू-डेट होने वाला है। दुनिया भर के संप्रदायों के प्रमुख लोग भी इस पर बोलने लगे हैं।
विज्ञापन

 

शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम के डोंगरे भागवत भवन में पीठाधीश्वर ओमानंद ब्रह्मचारी के लिखे तीन सदी के युगदृष्टा स्वामी कल्याण देव अभिनंदन ग्रंथ के दूसरे संस्करण का विमोचन आरएसएस प्रमुख ने किया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों की स्थिति गड़बड़ ऐसी हो गई है कि सारी दुनिया की तारणहार सनातन विरासत हमारे पास है और हमें उसका पता नहीं। हम उसके लायक अभी बन रहे हैं, यह अच्छी बात है लेकिन बने नहीं हैं। साठ-सत्तर साल पहले ऐसा ज़माना था कि उस विरासत को ही हम किसी लायक नहीं समझते थे। हम भूल गए, इसलिए हमारे तीर्थ उपेक्षित हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भागवत ने कहा कि वह अमेरिका और इंग्लैंड होकर लौटे हैं। दुनिया जिन समस्याओं से जूझ रही है, उसका उपाय उनके पास नहीं है। अब वही रास्ता उन्हें गड्ढे में ले जाएगा। दो-चार साल में उनके सारे प्रयोग हो चुके हैं और उसकी परिणति मानव जाति के लिए, उनके स्वयं के लिए भी ठीक नहीं है। वो यह भी जानते हैं कि भारत के पास रास्ता है।
 
विज्ञापन

दुनिया में तो हम सब अलग-अलग दिखते हैं। पश्चिम ने इसी को सत्य माना और वो रुक गए, आगे कुछ नहीं खोजा। असलियत ये है कि दिखते हम अलग-अलग हैं लेकिन हम अलग हैं नहीं। हम सब एक ही पूर्ण के अंग हैं। उस पूर्ण को जान लेने से समस्या नहीं रहेगी। राष्ट्र की रचना इसी भावना से हुई कि सारी दुनिया अगर एक ही है, तो ज्ञान सारी दुनिया को देनी चाहिए। इसलिए ऋषियों ने परिश्रम किया। वो गांव-गांव गए, झोपड़ी-झोपड़ी में गए और आखिरी आदमी तक और पीढ़ी दर पीढ़ी सनातन के ज्ञान को पहुंचाया। संतों ने भक्ति और परोपकार को जीवंत रखा, जहां तपस्या होती है वो तीर्थ है।
 

एकांत में साधना, लोकांत में परोपकार
आरएसएस प्रमुख ने संदेश दिया कि अपना जीवन आनंद में जीना है तो भगवत भक्ति का सहारा लो। जीवन की पद्धति यही बताई गई है कि एकांत में आत्मसाधना करो, लोकांत में परोपकार करो। इस रीति को आज भी अपने सारे समाज में जीवित रखा गया है, इसका कारण हमारे तीर्थ हैं और हमारे संत हैं। बहुत से लोग आपको बताते होंगे, ये प्रत्यक्ष है। ये विश्वास नहीं है, मात्र श्रद्धा नहीं, ये सत्य है। बहुत से लोग आपको बताते होंगे कि वहां के वाइब्रेशंस बहुत अच्छे हैं। इसकी वजह यह है कि युगों से इन स्थानों पर तपस्या चली आ रही है, उसके चलते वातावरण में एक ऊर्जा आती है। उस ऊर्जा के सान्निध्य में रहकर वहां तपस्या होती है, तो मनुष्य शुद्ध होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed