Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pankaj Chaudhary Says BJP Will Secure a Third Consecutive Victory in 2027 on Development Agenda

यूपी चुनाव: पंकज चौधरी बोले- 2027 में विकास कार्यों के दम पर भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक

Fri, 27 Nov 2026 04:38 PM IST
अनुराग रंजन एएनआई, कुशीनगर
एएनआई, कुशीनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 27 Nov 2026 04:38 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यों, बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेश को भाजपा की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। सपा के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसा और कहा कि सपा माफिया और गुंडागर्दी की राजनीति से बाहर नहीं निकल सकती।

विज्ञापन
Pankaj Chaudhary Says BJP Will Secure a Third Consecutive Victory in 2027 on Development Agenda
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर प्रचंड बहुमत से जीतेगी और जीत की हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों के आधार पर भाजपा जनता के बीच जाएगी।

विज्ञापन

 

नेतृत्व का आभारी हूं

कुशीनगर दौरे पर पहुंचे पंकज चौधरी ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए वह नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद क्षेत्र में आने का अवसर मिला है। इस दौरान वर्तमान और पूर्व कार्यकर्ताओं से मुलाकात हुई। सभी ने मिलकर 2027 के चुनाव में जीत का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन

विचारधारा और संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विचारधारा और संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं का विश्वास और संगठन की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है। वहीं, योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की पहचान बदली है।

विज्ञापन

प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। अब बहू-बेटियां शाम और रात में भी घर से बाहर निकलकर शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में शामिल हो सकती हैं। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बना है, जिसकी वजह से देश-विदेश के निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने एक्सप्रेसवे के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश बन गया है।

सपा के घोषणा पत्र पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र और अखिलेश यादव के शपथ पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि सपा अगर कानून-व्यवस्था सुधारने और माफिया पर कठोर कार्रवाई की बात कर रही है तो यह वैसा ही है जैसे 'सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को'। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो स्थिति थी, उसी का परिणाम रहा कि जनता ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कानून-व्यवस्था पर काम हुआ है और अब सपा को भी इस मुद्दे पर ध्यान देना पड़ रहा है। पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह माफिया के समर्थन में जा सकते हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी सोच में बदलाव कैसे संभव है?

सपा की राजनीति में रही है गुंडागर्दी की प्रवृत्ति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति में गुंडागर्दी की प्रवृत्ति रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की केवल 2012 से 2017 वाली सरकार ही नहीं, इससे पहले भी उसकी सरकारें रही हैं। ऐसे में पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठते हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed