Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur CBI raids Cantonment Board two arrested for demanding bribes employees questioned for hours

कानपुर: छावनी परिषद में सीबीआई का छापा, घूस मांगने के आरोप में दो को पकड़ा, कर्मचारियों से घंटों चली पूछताछ

Fri, 20 Nov 2026 09:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 20 Nov 2026 09:01 AM IST
सार

Kanpur News: छावनी परिषद कार्यालय में सीबीआई की टीम ने छापा मारकर 10 साल पहले सेवानिवृत्त हुए सफाई नायक रूप लाल से पेंशन व फंड भुगतान के बदले पांच हजार रुपये घूस मांगने के आरोप में एक महिला अधिकारी और एक कर्मचारी को पकड़ा है। हालांकि, मामले में गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Kanpur CBI raids Cantonment Board two arrested for demanding bribes employees questioned for hours
छावनी परिषद में सीबीआई का छापा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में छावनी परिषद में बृहस्पतिवार शाम को सीबीआई ने छापा मारकर घूस मांगने के आरोप में एक अधिकारी और एक कर्मचारी को पकड़ा है। हालांकि अधिकारिक रूप से दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। छावनी परिषद में कार्यरत सफाई नायक रूप लाल सन् 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन परिषद ने उन्हें न तो फंड दिया और न ही पेंशन दी।

विज्ञापन

उस समय वह फेथफुलगंज में रहते थे। इसके बाद में उन्नाव में रहने लगे पर पेंशन और फंड के लिए दफ्तर के चक्कर लगाते रहे। छावनी परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों के रवैये से आजिज आकर रूप लाल ने पिछले साल दिसंबर में हाईकोर्ट में याचिका दायर की। न्यायालय ने जनवरी माह में उनके देयों के भुगतान के संबंध में छावनी परिषद को आदेश दिया।

विज्ञापन

पांच हजार रुपये घूस मांगी थी
छावनी परिषद ने उनके आठ लाख रुपये बकाया बताए। सात महीने पहले परिषद के अधिकारियों ने उन्हें बुलाकर चार लाख रुपये दिए। शेष धनराशि का भुगतान ऑडिट के बाद करने का आश्वासन दिया पर भुगतान नहीं किया। आरोप है कि भुगतान के लिए उनसे अकाउंट विभाग के एक कर्मचारी ने पांच हजार रुपये घूस मांगी। रूप लाल ने उस कर्मचारी और अधिकारी पर यह आरोप लगाते हुए सीबीआई में शिकायत की।

विज्ञापन

एक महिला अधिकारी और एक कर्मचारी गिरफ्तार
इसी शिकायत पर सीबीआई की टीम ने बृहस्पतिवार शाम को छावनी परिषद कार्यालय में छापा मारा। वहां अधिकारियों कर्मचारियों को रोक कर घंटों पूछताछ की गई। रात करीब 9:30 बजे खुद को सीबीआई का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति ने बाहर निकलकर मीडिया को बताया कि रूप लाल से घूस मांगने के मामले में एक महिला अधिकारी और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के नाम भी बताए पर इसकी अधिकारिक रूप से न तो पुष्टि की और न ही यह सूचना वाले ने भी अधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि की।

विज्ञापन

रूप लाल को हो गई हार्ट की भी बीमारी
सीबीआई की कार्रवाई के दौरान छावनी परिषद कार्यालय के पास मौजूद कुछ कर्मियों और उनके परिजन ने बताया कि सफाई नायक के पद से रिटायर रूप लाल 10 साल से अपनी पेंशन और फंड के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इसी तनाव के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था। इसके बाद हृदय की भी बीमारी हो गई। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने घूस की रकम देने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed