Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather temperatures drop below 10 degrees chilly nights have arrived alert regarding Cyclone Akwan

कानपुर मौसम अपडेट: रात का पारा 10 डिग्री के नीचे आया, सर्द रातों ने दी दस्तक, चक्रवात ‘अकवान' को लेकर अलर्ट

Fri, 20 Nov 2026 11:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 20 Nov 2026 11:46 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में आसमान साफ रहने के कारण गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे लुढ़ककर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 19 नवंबर के सामान्य औसत से 3.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात अकवान के प्रभाव से बादल छाने और बारिश होने पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक और गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather temperatures drop below 10 degrees chilly nights have arrived alert regarding Cyclone Akwan
kanpur weather update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आसमान साफ होने का असर न्यूनतम तापमान पर आ गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री पर आ गया। 19 नवंबर के सामान्य औसत तापमान से यह 3.2 डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य औसत 28.5 डिग्री के आसपास घूम रहा है।

विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात अकवान के असर के बाद बदलाव आएगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि इसके पहले वर्ष 2022 में 19 नवंबर को तापमान 9.4 डिग्री रहा था।

विज्ञापन

तीन से चार डिग्री तक नीचे जा सकता है तापमान
20 वर्षों में इस दिन सबसे कम न्यूनतम तापमान वर्ष 2015 में 7.2 डिग्री तक गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अकवान का प्रत्यक्ष असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगा, लेकिन इसके प्रभाव से बादल आ सकते हैं। अगर बारिश हो गई, तो अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान तीन से चार डिग्री तक नीचे चले जाएंगे।

विज्ञापन

तापमान

  • अधिकतम- 28 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम- 9.4 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed