Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur sub post office scam amount exceeds Rs 1.63 crore four more account holders approach police station

कानपुर: घाटमपुर उप डाकघर घोटाला…रकम 1.63 करोड़ के पार, चार और खाताधारक पहुंचे थाने, पुलिस ने दर्ज किए बयान

Thu, 19 Nov 2026 09:45 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Nov 2026 09:45 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर उप डाकघर में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को चार और नए खाताधारकों ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कुल शिकायतों की संख्या 31 और घोटाले की रकम बढ़कर 1.63 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन
Kanpur sub post office scam amount exceeds Rs 1.63 crore four more account holders approach police station
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर उप डाकघर घोटाले के पीड़ितों की संख्या रोज बढ़ रही है। बुधवार को चार नए खाता धारक अपनी अपनी शिकायतें लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कराए हैं। अब तक घोटाले के शिकार 31 लोग शिकायत दर्ज करा चुके हैं। घोटाले की रकम 1.63 करोड़ रुपये के पार हो गई है।

विज्ञापन

थाने पहुंचे बरौली के रंजीत ने बताया कि उनकी एफडी फर्जी निकली है। बचत खाते में भी रुपये नहीं बचे हैं। कुल 15 लाख रुपये हजमकर फर्जी पासबुकें थमाई गई थीं। कस्बे के कूष्मांडानगर की रमा देवी ने बताया कि उन्होंने पांच लाख रुपये काउंटर में जमा किए थे। उनकी भी पासबुक फर्जी बताई जा रही है।

विज्ञापन

अब खाता फर्जी बताया जा रहा है
बनहरी गांव निवासी विनय प्रकाश ने शिकायत की कि 11 सितंबर 2021 को उसने खाता शैलेंद्र पांडेय से खुलवाया था। किस्तों में करीब 3.60 लाख जमा किए थे। पासबुक लेकर चेक कराने गए तो खाते में पैसे ही नहीं बचे हैं। कानपुर देहात के आलापुर निवासी महेश ने बताया कि 22 फरवरी 2018 को 30 हजार की एफडी शैलेंद्र से कराई थी। अब खाता फर्जी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

मास्टरमाइंड शैलेंद्र पांडेय भेजा गया जेल
घाटमपुर उप डाकघर में हुए घोटाले के मास्टरमाइंड कथित एजेंट शैलेंद्र पांडेय को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसने डाकघर के बाबुओं से संलिप्तता की बात कही थी। अब पुलिस डाकघर में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को टटोलने में जुट गई है। मामले में उच्च अधिकारियों की भी भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता, क्योंकि सब कुछ जानने के बाद भी वर्षों से मामला दबा था।

विज्ञापन

कई अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम भी आए हैं सामने
कस्बे के कूष्मांडा मंदिर मोड़ से मंगलवार को गिरफ्तार किए गए उप डाकघर घोटाले के मुख्य आरोपी शैलेंद्र ने पूछताछ में बताया था कि समय-समय पर तैनात रहे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर वह फर्जीवाड़ा करता रहा है। पुलिस ने पूर्व में तैनात रहे व वर्तमान में शुक्लागंज में तैनात बाबू नरेश साहू को हिरासत में भी ले लिया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। शैलेंद्र से पूछताछ में कई अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं।

मिलीभगत से किया गया है पूरा घोटाला
थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने डाक विभाग से पिछले 15 वर्षों में तैनात रहे अधिकारियों व कर्मचारियों का विवरण मांगा है। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी शैलेंद्र पांडेय को जेल भेज दिया गया है। कर्मचारियों की मिलीभगत से पूरा घोटाला किया गया है। डाक विभाग से जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed