{"_id":"6b043334eb8bef0972081b6c","slug":"unidentified-body-found-near-sasni-railway-station-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर मिला लावारिस शव, पहने है नीले और लाल रंग का ट्रैक सूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर मिला लावारिस शव, पहने है नीले और लाल रंग का ट्रैक सूट
Mon, 23 Nov 2026 06:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:06 PM IST
सार
अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक ने नीले और लाल रंग का ट्रैक सूट, ब्राउन कलर का ट्राउजर और काले रंग का अंडरवियर पहन रखा था ।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला शव
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
सासनी रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 32 वर्षीय इस युवक का शव सुबह लगभग 8:30 बजे रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 1303/22 और 1303/20 के बीच देखा गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मृतक ने नीले और लाल रंग का ट्रैक सूट पहन रखा था। उसके साथ ही उसने ब्राउन कलर का ट्राउजर और काले रंग का अंडरवियर भी पहना हुआ था। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
