Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Newborn Body Found In sadabad

हाथरस: खेत में मिला नवजात का शव, लगी थी हाथों में इंजेक्शन लगाने वाली नीडल, फैली सनसनी

Mon, 23 Nov 2026 04:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 23 Nov 2026 04:31 PM IST
सार

खेत में दफन नवजात का शव कुत्तों के मिट्टी खोदने से बाहर आ गया, जिसे रास्ते से गुजर रहे लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। नवजात के हाथों में इंजेक्शन लगाने वाली नीडल लगी होने से बीमारी के चलते मौत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Newborn Body Found In sadabad
नवजात बच्चे का शव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सादाबाद के आगरा मार्ग स्थित नगला छीतर में एक खेत में नवजात का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि यह शव यहां दफन था और कुत्तों ने मिट्टी खोदकर इसको बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन


रास्ते से गुजर रहे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, नवजात के हाथों में इंजेक्शन लगाने वाली नीडल लगी हुई थीं। प्रारंभिक जानकारी में बीमारी के चलते नवजात की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। संभावना है कि मौत के बाद परिजनों ने शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया हो। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि कुत्तों के मिट्टी खोदने के कारण शव बाहर आ गया। 
विज्ञापन


जानकारी फैलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल नितिन कसाना का कहना है कि नवजात की पहचान, मौत के कारणों और शव को खेत में दफनाने वाले लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed