Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Devotees took a holy dip at the Garh Ganga Kartik Purnima fair

हापुड़: गंगा मैया के जयकारों से गूंजे गंगा घाट, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 24 Nov 2026 11:28 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 24 Nov 2026 11:28 AM IST
सार

श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते ब्रजघाट से लेकर गंगा के खादर क्षेत्र स्थित मेला स्थल तक रौनक बनी रही। श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान किए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई दिया। जगह-जगह जाम की स्थिति देखने को मिली। 

विज्ञापन
Devotees took a holy dip at the Garh Ganga Kartik Purnima fair
कार्तिक पूर्णिमा पर तड़के से ही उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले में मंगलवार को मुख्य स्नान पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर पुण्य की डुबकी लगाई। तड़के से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे महिला, पुरुषों और बच्चों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गंगा घाटों पर जय गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते ब्रजघाट से लेकर गंगा के खादर क्षेत्र स्थित मेला स्थल तक रौनक बनी रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान किए। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने गंगा में दीपदान और दान-पुण्य भी किया।
विज्ञापन


पंडित मनोज तिवारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे से मेला मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई दिया। नेशनल हाईवे से लेकर गढ़ के मेला मार्ग तक वाहनों का दबाव बढ़ने से जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed